ब्रेकिंग:

उत्तर प्रदेश मत्स्य विकास एवं निवेश शिखर सम्मेलन- 2025 (विजन-2047) का दो दिवसीय आयोजन संपन्न

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : मत्स्य विकास विभाग का विकसित यूपी 2047 विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने हेतु 02 दिवसीय उत्तर प्रदेश मत्स्य विकास एवं निवेश शिखर सम्मेलन 17 एवं 18 दिसम्बर को यहाँ राष्ट्रीय मात्स्यिकीय आनुवंशिकी संसाधन ब्यूरो लखनऊ में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मत्स्य विकास मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद जी द्वारा बताया गया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य मत्स्य विकास के क्षेत्र में तीव्र विकास, उत्पादकता वृद्धि एवं मूल्य संवर्धन हेतु रणनीतिक हस्तक्षेपों, नीतिगत सहयोग तथा निवेश के अवसरों पर विचार-विमर्श करके विजन तैयार करना है।

प्रमुख सचिव, मत्स्य विकास, मुकेश मेश्राम द्वारा बताया गया कि मत्स्य पालन उपयोग हेतु विस्तृत रणनीति एवं कार्य योजना बनाये जाने की आवश्यकता है। अच्छी मत्स्य प्रजातियों एवं ब्रूडर्स की उपलब्धता बढ़ानी पड़ेगी। उत्तर प्रदेश की आबादी अधिक होने के कारण एक बड़ा उपभोक्ता बाजार उपलब्ध है।

मुख्यमंत्री के सलाहकार के वी राजू ने कहा कि मत्स्य क्षेत्र में चार समूहों (मत्स्य बीज उत्पादन, मत्स्य उत्पादन, मार्केटिंग एवं प्रोसेसिंग तथा टेक्नोलॉजी प्रसार एवं इन्टरवेंशन) समूह का गठन किया गया है।

चेयरमैन उत्तर प्रदेश मत्स्य विकास निगम रमाकान्त निषाद, चेयरमैन उत्तर प्रदेश मत्स्य जीवी सहकारी संघ श्री वीरू साहनी, द्वारा निगम में कर्मचारियों की कमी की समस्या दूर करने पर जोर दिया गया, जिससे निगम द्वारा मत्स्य पालको एवं किसानो को अच्छी गुणवत्ता युक्त बीज दिये जा सके।

महानिदेशक, मत्स्य, श्रीमती धनलक्ष्मी के. द्वारा मत्स्य विभाग की वर्तमान उपलब्धियों एवं संभावनाओं को रेखांकित किया गया तथा उत्तर प्रदेश को मत्स्य पालन के क्षेत्र में प्रथम स्थान पर लाने हेतु विस्तृत रोडमैप प्रस्तुत किया गया।

प्रथम तकनीकी सत्र में मत्स्य बीज उत्पादन एवं द्वतीय तकनीकी सत्र में तकनीकी प्रसार तथा इन्टरवेंशन पर विचार-विमर्श किया गया। तृतीय तकनीकी सत्र में एजाज अहमद नकवी उप निदेशक मत्स्य (नियोजन) द्वारा फिश मार्केटिंग एवं प्रोसेसिंग पर वर्तमान एवं भविष्य के परिदृश्य का प्रस्तुतिकरण किया गया। इकबाल खान इण्टरप्रेन्योर द्वारा फिश प्रोसेसिंग, आकाश सिंह फिश व्हाइट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लाइव फिश डिलेवरी एवं सप्लाई चेन, सुजीत चौधरी इण्टरप्रेन्योर द्वारा फिश प्रोडक्सन एवं फिश मार्केट, डी.के. राय ट्रू एक्वामेरीन द्वारा फिश प्रोसेसिंग तथा परवेज खान द्वारा डिजिटल फिश मार्केटिंग पर परिचर्चा की गयी।

चतुर्थ तकनीकी सत्र में श्रीमती सृष्टि यादव उप निदेशक मत्स्य लखनऊ मण्डल द्वारा मत्स्य उत्पादन में वृद्धि के वर्तमान एवं भविष्य के परिदृश्य का प्रस्तुतिकरण किया गया। डा0 रविन्द्र कुमार हेड जिनोमिक्स एवं कम्प्यूटेशनल डिवीजन एन.बी.एफ.जी.आर. द्वारा मत्स्य उत्पादन, रजनीश कुमार इण्टरप्रेन्योर द्वारा एक्वाकल्चर प्रोडक्शन एण्ड एक्वा टूरीज्म, रामानन्द ग्रोवेल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मत्स्य उत्पादन में फिश फीड की भूमिका तथा अंश गुप्ता शिरोमणी इण्टरप्राइज द्वारा केज फार्मिंग के माध्यम से मत्स्य उत्पादन पर विस्तृत चर्चा की गयी।

कार्यक्रम में दयाल ग्रुप फिश फीड एवं पर्ल कल्चर की स्टॉल लगायी गयी तथा मोबाइल लाइव फिश वेण्डिंग सेण्टर की प्रदर्शनी भी लगायी गयी।

Loading...

Check Also

बीबीएयू के प्रो. नवीन कुमार अरोड़ा को विज्ञान एवं अनुसंधान में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभाग के …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com