ब्रेकिंग:

मछुआ समुदाय के सर्वांगीण विकास हेतु राज्य सरकार दृढ़संकल्पित : संजय निषाद, मंत्री

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मत्स्य विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री डा0 संजय कुमार निषाद ने सोमवार यहां लखनऊ स्थित निदेशालय सभागार में मत्स्य विभाग की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निषादराज बोट योजना, उ0प्र0 मत्स्य पालक कल्याण कोष के अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं तथा सहकारी समितियों के गठन की समीक्षा की।

डॉ0 निषाद ने कहा कि उ0प्र0 मत्स्य पालक कल्याण कोष की धनराशि का मछुआ पालकों को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो, पोखरों की संख्या में वृद्धि की जाय। उन्होंने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर बनाने में मत्स्य विभाग द्वारा योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाय।

मत्स्य विकास मंत्री डा0 संजय निषाद ने कहा कि मत्स्य क्षेत्र के भूमिहीन मछुआरों को किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी लाभान्वित कराया गया है। उन्होंने मत्स्य क्षेत्र के सभी भूमिहीन मछुआरों को केसीसी के माध्यम से ऋण मुहैया कराने हेतु दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि इस योजना में और तेजी लाई जाए।

मत्स्य विकास मंत्री ने कहा कि प्रदेश को मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए संचालित सभी योजनाओं को युद्ध स्तर पर संचालित किया जाए ताकि मछुआ समुदाय के प्रत्येक व्यक्ति को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। इसके साथ ही अनुपयुक्त जलक्षेत्र जैसे वेटलैण्ड, खारापानी जलक्षेत्र, जलाशय व नदियों को मत्स्य विकास कार्यक्रम से आच्छादित करने तथा प्रदेश के मछुआरों व मत्स्य पालकों के जीवन में कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता दी जाए।

बैठक में महानिदेशक, मत्स्य, श्री राजेश प्रकाश, निदेशक एम0एस0 रहमानी, मुख्य महाप्रबंधक उत्तर प्रदेश मत्स्य विकास निगम लिमिटेड, एवं प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश मत्स्य जीवी सहकारी संघ लिमिटेड, प्रदेश के समस्त उपनिदेशक, सहायक निदेशक मत्स्य एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण,सभी जनपदों के अधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Loading...

Check Also

“विश्व पर्यावरण पखवाड़ा 2025” पर लखनऊ एवं वाराणसी कैंट स्टेशन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा 22 मई से 05 …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com