ब्रेकिंग:

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का नवीन परिसर अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा : जयवीर सिंह

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि राजधानी में शहीद पथ के निकट संस्कृति मुख्यालय की स्थापना की जायेगी। इस संस्कृति भवन में संस्कृति विभाग के अधीन आने वाली निदेशालयों के कार्यालयों को शिफ्ट किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के नये परिसर को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया जायेगा। इसकी शुरूआत 17 नगर निगमों के अधीन आने वाले पार्कों से होगी।

पर्यटन मंत्री मंगलवार पर्यटन भवन के सभागार में संस्कृति व पर्यटन विभाग की समीक्षा कर रहे थे। लखनऊ भ्रमण करने वाले लोगांे को किफायती रेट पर टिकट प्रदान किया जायेगा। इस बस का शुभारम्भ मंत्री 06 जनवरी को 1090 चौराहे से पूर्वाहन 10ः30 बजे हरी झंडी दिखाकर करेंगे। मीडिया के लिए शुभारम्भ के दिन यह यात्रा निःशुल्क रखी गयी है।

जयवीर सिंह ने वृहद परियोजनाओं की समीक्षा के अलावा तीर्थ विकास परिषदों के कार्यों, भारत सरकार के लंबित प्रकरणों, एमओयू तथा भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय म्यूजियम संग्रहालय की समीक्षा की। उन्होंने हरदोई, एटा, अलीगढ़, चित्रकूट, पीलीभीत, फिरोजाबाद, मैनपुरी आदि के रामलीला मैदानों के सौन्दर्यीकरण आदि की समीक्षा की। इसके अलावा रायबरेली, बदायू, कन्नौज, चित्रकूट, लखनऊ में निर्माणाधीन सांस्कृतिक केन्द्रों की समीक्षा की। इसके अलावा उन्होंने संग्रहालयों आदि के बारे में भी जानकारी प्राप्त की और समय से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यटन स्थलों पर शिलालेखन, वे-साइड एमेनिटीज के प्रगति की समीक्षा, प्रचार प्रसार आदि की गहन समीक्षा की और प्रगति की जानकारी ली।

दोनों समीक्षा बैठकों में प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति अमृत अभिजात, महानिदेशक पर्यटन अशोक कुमार द्वितीय, विशेष सचिव संजय सिंह, एमडी पर्यटन विकास निगम आशीष कुमार, अपर निदेशक संस्कृति डा0 सृष्टि धवन, पुष्प कुमार के निदेशक ईको टूरिज्म, पर्यटन सलाहकार जे0पी0 सिंह, निदेशक पुरातत्व रेनू द्विवेदी, अमित अग्निहोत्री, संयुक्त सचिव उमा द्विवेदी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Loading...

Check Also

लोकबंधु चिकित्सालय में जल्द शुरू होगा हृदय रोगियों का इलाज : ब्रजेश पाठक

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : कानपुर रोड स्थित लोकबंधु राज नारायण संयुक्त चिकित्सालय में …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com