ब्रेकिंग:

राष्ट्र ऋषि नानाजी की स्मृति में राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट चित्रकूट चैलेंज कप के 12वें संस्करण का हुआ शुभारम्भ

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, चित्रकूट : राष्ट्र ऋषि भारत रत्न नानाजी देशमुख जी की स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट चित्रकूट चैलेंज कप 2025 का भव्य उद्घाटन समारोह खेल प्राँगड जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम कर्वी चित्रकूट में अतिथियों द्वारा पं दीनदयाल उपाध्याय एवं नानाजी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। नानाजी देशमुख जी की स्मृति में आयोजित यह क्रिकेट टूर्नामेंट गुरुवार 04 दिसम्बर से 14 दिसम्बर तक आयोजित होगा, जिसमें कई प्रदेशों से टीमें भाग लेंगी।

उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता पूर्व सांसद एवं संरक्षक भैरों प्रसाद मिश्र, मुख्य अतिथि पुलकित गर्ग जिलाधिकारी चित्रकूट, विशिष्ट अथितियों के रूप मे अरुण कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक चित्रकूट ,स्वप्निल यादव एडीएम नमामि गङ्गे, आर के सिंह पटेल पूर्व सांसद, अनिल प्रधान सदर विधायक, महेंद्र कोटार्य जिलाध्यक्ष भाजपा चित्रकूट, अश्विनी अवस्थी जिला महामंत्री भाजपा, रंजना उपाध्याय वरिष्ठ भाजपा नेत्री, दिव्या त्रिपाठी अध्यक्ष महिला मोर्चा, अर्चना सिंह, अशोक गुप्ता अध्यक्ष बार एसोसिएशन, महाप्रबंधक दीनदयाल शोध संस्थान डाॅ अनिल जायसवाल, प्रभारी शैक्षणिक अनुसंधान केंद्र कालिका प्रसाद श्रीवास्तव, इं राजेश त्रिपाठी, निदेशक जन शिक्षण संस्थान अनिल कुमार सिंह, अशोक तिवारी, कौशल त्रिवेदी, बनारसीलाल पाण्डेय, इंद्र पाण्डेय, कमलेश सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन साकेत बिहारी शुक्ल ने किया।

उद्घाटन के दौरान जिलाधिकारी चित्रकूट ने कहा कि राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख द्वारा किए गए कार्य समाजोपयोगी एवं अनुकरणीय है। जिला प्रशासन जिले की प्रतिमाओं को निखारने हेतु सदैव आप सभी के सहयोग हेतु तत्पर है।

अध्यक्ष बार एसोसिएशन अशोक गुप्ता ने कहा कि हम सभी को नए उभरते खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने में अपना श-अपना सहयोग देना चाहिए, क्योंकि बिना सामाजिक सहयोग के यह कार्य पूर्ण करने कठिन है।

विधायक अनिल प्रधान ने कहा कि वह सभी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जिले की प्रतिभाओं को तरासने में सभी प्रकार के सहयोग सदैव प्रदान करते रहेंगे। पूर्व सांसद एवं मुख्य संरक्षक भैरौ प्रसाद मिश्र ने कहा कि जन जन के जुड़ाव एवं सहयोग से ही यह टूर्नामेंट आज भव्यता एवं निष्पक्षता के साथ आयोजित हो रहा है।

मुख्य अतिथि एवं समस्त सम्मानित अतिथियों ने आज के मैच में खेलने वाली बाँदा एवं रीवा की टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बाँदा की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में शुभम के 41 एवं मानस के 22 रनों के योगदान से 130 रन 9 विकेट खोकर बनाए। रीवा की ओर से अमरजीत एवं सुधांशु ने 3-3 विकेट लिए। 130 रन के लक्ष्य को प्राप्त करने उतरी रीवा की टीम 13 ओवर में 49 रन ही बना सकी। इस प्रकार बाँदा की टीम ने 81 रनों से मैच जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बाँदा की जीत में सुधांशू ने 3 वैभव यादव एवम युवराज ने 2- 2 खिलाड़ियों को आउट किया। मानस को आज का मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रथम दिन के मैच के अंपायर राहुल धुरिया एवम प्रवीण तिवारी, कमेंटेटर सर्वेश निगम, संतोष धुरिया तथा स्कोरर शशि भूषण सिंह रहे।

Check Also

आरईसीए -2023 : भवन (रेलवे स्टेशन) श्रेणी में अलवर रेलवे स्टेशन प्रथम एवं जयपुर रेलवे स्टेशन द्वितीय पुरस्कृत

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जयपुर : ऊर्जा संरक्षण हेतु राजस्थान सरकार के राजस्थान नवीकरणीय ऊर्जा …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com