
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जयपुर / अहमदाबाद : पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद-पालनपुर रेलखंड के उमरदाशी-छापी स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 890 पर तकनीकी कार्य के कारण दिनांक 01.04.25 को ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं ( प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाडी संख्या 19223, गांधीनगर कैपिटल-जम्मूतवी रेलसेवा जो दिनांक 01.04.25 को गांधीनगर कैपिटल से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग महेसाना-पाटन-भीलडी- पालनपुर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा ऊंझा व सिद्धपुर स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
- गाडी संख्या 19031, अहमदाबाद-योगनगरी ऋषिकेश रेलसेवा जो दिनांक 01.04.25 को अहमदाबाद से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग महेसाना-पाटन-भीलडी-पालनपुर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा ऊंझा व सिद्धपुर स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
- गाडी संख्या 19412, दौलतपुर चौक-साबरमती रेलसेवा जो दिनांक 31.03.25 को दौलतपुर चौक से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग पालनपुर- भीलडी -पाटन- महेसाना होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा ऊंझा व सिद्धपुर स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat