ब्रेकिंग:

आरएसएस की शताब्दी पर फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’ का टीज़र लॉन्च

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 वर्ष पूर्ण होने पर बनी फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’ का टीज़र हाल ही में जारी किया गया। फिल्म संघ की सौ वर्षों की यात्रा, उसके विचार और सामाजिक योगदान को केंद्र में रखकर बनाई गई है।

साल 2025 में आरएसएस ने अपने 100 वर्ष पूरे किए। इसी ऐतिहासिक पड़ाव को आधार बनाकर यह फिल्म तैयार की गई है। ‘शतक’ उस लंबे सफर की कहानी प्रस्तुत करती है, जिसने देश के सांस्कृतिक जीवन को प्रभावित किया है। हाल ही में आरएसएस के दिल्ली स्थित कार्यालय केशव कुंज से इस फिल्म के गीत ‘भगवा है अपनी पहचान’ का लोकार्पण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन जी भागवत द्वारा किया गया। इस गीत को प्रसिद्ध गायक सुखविंदर सिंह ने अपनी आवाज़ दी है।

लिंक – https://www.youtube.com/watch?v=tRWJxl5Fj5k

फिल्म के निर्देशक आशीष मॉल ने कहा, “यह फिल्म मेरे लिए एक व्यक्तिगत यात्रा जैसी है। शोध के दौरान मुझे संघ से जुड़े कई ऐसे पहलू मिले, जिन पर सामान्यतः चर्चा नहीं होती है।”

फिल्म के निर्माता वीर कपूर ने बताया, “यह फिल्म पुस्तकों, दस्तावेजों और उपलब्ध साहित्य के आधार पर तैयार की गई है। 1875 से 1950 के बीच प्रारंभ हुए अनेक आंदोलनों में से सिर्फ संघ ही ऐसा संगठन रहा, जो बिना टूटे निरंतर आगे बढ़ता रहा। फिल्म की टैगलाइन ‘ना रुके, ना थके, ना झुके’ इसी भाव को दर्शाती है।”

फिल्म के सह-निर्माता आशीष तिवारी हैं और इसे एडीए 360 डिग्री एलएलपी द्वारा प्रस्तुत किया गया है। अनिल डी अग्रवाल की परिकल्पना पर आधारित और आशीष मॉल द्वारा निर्देशित यह फिल्म 19 फरवरी, 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।

Check Also

“मेरी स्कूटी मेरी आज़ादी थी, यह मुझे हर जगह ले जाती थी”: सुम्बुल तौकीर खान, ‘इत्ती सी खुशी’ में स्कूटी चलाना

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : सोनी सब का ‘इत्ती सी खुशी’ अन्विता (सुम्बुल तौकीर …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com