
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : इस वर्ष भारतीय रेलवे पर “स्वच्छता ही सेवा” अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2025 तक चलाया जा रहा है। “स्वच्छता ही सेवा” अभियान “स्वच्छोत्सव” की थीम पर चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जागरूकता पैदा करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
सोमवार “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत बेस किचन, रेस्टोरेंट, फूड स्टॉल और पेंट्री कार की सफाई के लिए एक गहन अभियान चलाया गया। इन खानपान इकाइयों में कार्य करने वाले कर्मचारियों को इन इकाइयों में स्वच्छता बनाये रखने के लिए निर्देश दिए गए I
Suryoday Bharat Suryoday Bharat