ब्रेकिंग:

करनैल सिंह स्टेडियम में उत्तर रेलवे खेल कूद संघ द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : खेल, स्वास्थ्य एवं समग्र जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार 08 फ़रवरी 2026 को प्रातः 8:00 बजे करनैल सिंह स्टेडियम में उत्तर रेलवे खेल कूद संघ द्वारा खेल एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रतिभागियों की रिपोर्टिंग एवं पंजीकरण के साथ हुआ, जिसके लिए प्रवेश द्वार पर दो पंजीकरण काउंटर लगाए गए तथा स्काउट एवं गाइड के स्वयंसेवकों द्वारा सहभागियों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया।

प्रातः 8:30 बजे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महा प्रबंधक उत्तर रेलवे अशोक कुमार वर्मा, अध्यक्षा एनआरडब्ल्यूडब्ल्यूओ श्रीमती कुसुम लता, अपर महा प्रबंधक मोहित चंद्रा, उपाध्यक्षा एनआरडब्ल्यूडब्ल्यू ओ श्रीमती अंजली अग्रवाल का आगमन हुआ, जिनका स्वागत उत्तर रेलवे खेल कूद संघ के अध्यक्ष एवं पीसीएसटीई राजीव कुमार एवं अवैतनिक महा सचिव एवं सीएसटीई/ प्रोजेक्ट यशवीर सिंह गुलेरिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर आरपीएफ बैंड द्वारा मधुर संगीत प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि को स्वास्थ्यवर्धक खाद्य सामग्री की टोकरी भेंट की गई।

खेल जगत के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को शॉल पहना कर सम्मानित किया गया साथ ही मुख्य अतिथि की संवादात्मक भेंट कराई गई, जिसमें उनके अनुभवों को साझा किया गया तथा सामूहिक फ़ोटो सत्र भी आयोजित हुआ। साथ ही योग वार्म-अप सत्र, ज़ुम्बा सत्र (डॉ. पवन कुमार द्वारा), 4 किलोमीटर की वॉकाथॉन, नुक्कड़ नाटक, योग सत्र, स्वास्थ्य पर विशेष व्याख्यान, रस्साकशी एवं 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए 100 मीटर दौड़ जैसी अनेक गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

स्वास्थ्य जांच शिविर पूरे कार्यक्रम के दौरान निरंतर संचालित रहा, जिसमें मेडिकल टीम द्वारा प्रतिभागियों की जांच की गई। स्काउट एवं गाइड टीम द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक ने स्वास्थ्य एवं फिटनेस का सामाजिक संदेश प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुँचाया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. सपना दत्ता एवं श्रीमती सोनाली शर्मा द्वारा किया गया l

Check Also

केंद्रीय कृषि मंत्री द्वारा राष्ट्रीय दलहन आत्मनिर्भरता मिशन के अंतर्गत उत्तर प्रदेश को मिले 125 करोड़ रुपये

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, सीहोर / लखनऊ : मध्य प्रदेश के सीहोर में आयोजित राष्ट्र-स्तरीय …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com