Breaking News

लोकसभा चुनाव में इण्डिया गठबंधन प्रत्याशी को जिताने के लिए सपा जिला कार्यालय में सपा एवं कांग्रेस की संयुक्त बैठक में रणनीति पर चर्चा

फोटो : विराग अम्बुज, सूर्योदय भारत

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : लोकसभा चुनाव – 2024 की तैयारियों को लेकर समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय कैसरबाग, लखनऊ में समाजवादी पार्टी एवं कांग्रेस पार्टी की संयुक्त बैठक आयोजित की गयी। जिसमें मुख्य रूप से लोकसभा 34-मोहनलालगंज के लोकसभा प्रत्याशी आर0के0 चौधरी एवं राष्ट्रीय सचिव चैधरी जगदीप सिंह यादव मौजूद रहे !जिसकी अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’, ने एवं संचालन जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने किय। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी एवं उनके साथ कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला निर्वाचन प्रभारी टी0बी0 सिंह ने आये हुए सभी कांग्रेस पार्टी के नेताओं का माला पहनाकर स्वागत किया।

फोटो : विराग अम्बुज, सूर्योदय भारत

संयुक्त बैठक को सम्बोधित करते हुए मोहनलालगंज लोकसभा प्रत्याशी आर0के0 चौधरी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का धन्यवाद देते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि हम सभी को जोन, सेक्टर एवं बूथ स्तर पर जाकर जगह-जगह बैठकें, नुक्कड़ सभायें एवं गांव-गांव, घर-घर जाकर जनसम्पर्क करना है, जिससे पीडीए को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा सके। जिले की चारों विधानसभाओं में दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता जिम्मेदारी के साथ अपने-अपने बूथों पर कार्य करने एवं नये लोगों को जोड़कर इण्डिया गठबन्धन को मजबूत करने का अनुरोध किया।
संयुक्त बैठक में मुख्य रूप से पूर्व सांसद सुशीला सरोज, प्रदेश उपाध्यक्ष सी0एल0 वर्मा, प्रदेश सचिव देवकली रावत, पूर्व विधायक राजेन्द्र यादव, अम्ब्रीश सिंह पुष्कर, प्रदेश सचिव महताब सिंह यादव, विजय सिंह यादव, रामगोपाल यादव, राशिद अली, रंजीत यादव, त्रिवेणी पाल, चौधरी ज्ञान सिंह, वीर बहादुर सिंह, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष फिदा हुसैन अंसारी, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, नागेन्द्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी सिराज वली खान, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजबाला रावत, रूद्र दमन सिंह ‘बब्लू’, जमालुद्दीन बेग ‘कल्लू’, जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी शशिलेंद्र यादव, महिला सभा जिलाध्यक्ष प्रेमलता यादव, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव ‘गुड्डन’, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष हारून अजीज, विधानसभा अध्यक्ष उमाशंकर वर्मा, चन्द्रशेखर यादव, सोनीश कुमार मौर्या, अजय कुमार रावत, भारत यादव, सुशील यादव ‘गुड्डू’, नवनीत सिंह, विदेश पाल यादव, हरिपाल यादव, अजय प्रताप यादव ‘बिन्नू’, इब्राहीम मंसूरी, रामसमुझ रावत, मायाराम वर्मा, रामबाबू चैरसिया, राजेष यादव, मनोज कुमार यादव, सुजीत यादव, पवन यादव, शिवम यादव ‘गोलू’, संतोष रावत, राकेश मास्टर, करूणेश कनौजिया, मोहन यादव, हरिशंकर यादव, रामलखन यादव, पन्ना लाल रावत, रामकिशोर रावत, फारूख प्रधान, एस0यू0 खान ‘भईया जी’, रामनाथ रावत, रईश अहमद, महीप सिंह, बब्बन पाण्डेय, गनेषी रावत, अरविन्द पटेल, रामपाल यादव, महेन्द्र राजपूत, मनोज भार्गव, सतीष पाल, रितु अग्रवाल, निषांत रावत, योगेश्वर सिंह, अखिलेश सिंह, रामसुमिरन रावत, अर्पित पाण्डेय, नीलम रावत, श्याम सिंह, सरताज अली, देवानन्द लोधी, हबीबुर्रहमान सिद्दीकी, नागेन्द्र कुशवाहा, विपिन द्धिवेदी, रामबाबू बाजपेई, संतोश मौर्या, परवेज, मो0 शानू, जयराम, ओमप्रकाश, रज्जन, सोनी, नदीम खान के साथ सैकड़ों की संख्या में समाजवादी पार्टी एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading...

Check Also

पटना के अभिषेक सोनू, पोकर में दिखा रहे अपना जलवा

लाइव-स्‍ट्रीमिंग के दौरान मनीमेकर का प्रतिष्ठित ब्रेसलेट जीता सूर्योदय भारत समाचार सेवा, पटना : नेशनल ...