
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : भारतीय शेयर बाजार दो दिनों से बाजार में आने वाली तेजी के बाद बुधवार को बाजार लाल निशान पर खुला है जिससे निवेशक परेशान हो गए हैं। शुरूआती कारोबार में सुबह करीब 9:30 बजे सेंसेक्स 170 अंक नीचे गिर गया। सेंसेक्स में 0.21 फीसदी की गिरावट आई। इस दौरान सेंसेक्स 80,105.58 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 55.30 अंक की गिरावट के साथ 24,274.65 पर कारोबार कर रहा है।
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 232.51 अंक की गिरावट के साथ 80,055.87 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 67.15 अंक फिसलकर 24,268.80 अंक पर रहा। हालांकि, बाद में दोनों ने बढ़त हासिल कर ली और सकारात्मक दायरे में कारोबार करने लगे। सेंसेक्स 76.72 अंक की बढ़त के साथ 80,365.10 अंक पर और निफ्टी 23.30 अंक चढ़कर 24,359.25 अंक पर रहा।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से बजाज फिनसर्व के शेयर में छह प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि बजाज फाइनेंस में चार प्रतिशत से अधिक टूटा। टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी नुकसान में रहे। पावर ग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और मारुति के शेयर मुनाफे में रहे।