ब्रेकिंग:

बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में हुआ स्किट प्रतियोगिता का आयोजन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में सोमवार 2 फरवरी को आंतरिक शिकायत समिति की ओर से स्किट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कार्यवाहक कुलपति प्रो. सुनीता मिश्रा ने की। मुख्य अतिथि के तौर पर सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. शुचिता चतुर्वेदी उपस्थित रही। इसके अतिरिक्त मुख्य तौर पर आईसीसी अध्यक्ष प्रो. आभा मिश्रा एवं आईक्यूएसी डॉयरेक्टर प्रो. शिल्पी वर्मा उपस्थित रहीं।

प्रो. सुनीता मिश्रा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में गठित आईसीसी महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने का कार्य करती है। उन्होंने बताया कि आईसीसी का उद्देश्य एक सुरक्षित, संवेदनशील एवं भयमुक्त शैक्षणिक वातावरण प्रदान करना है, जहाँ महिलाओं के साथ – साथ पुरुष भी बिना किसी संकोच के अपनी बात रख सकें।

प्रतियोगिता के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों के साथ-साथ जेंडर चैंपियन क्लब, राजनीति विज्ञान विभाग, प्रबंधन विभाग तथा जनसंचार एवं पत्रकारिता आदि विभाग के विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। विद्यार्थियों द्वारा पोश अधिनियम, सुरक्षित परिसर–सुरक्षित भविष्य, सुरक्षित कार्यस्थल तथा सशक्त नारी जैसे समसामयिक और सामाजिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जीवंत एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। इन नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लैंगिक समानता, महिलाओं की सुरक्षा, सम्मानजनक कार्यस्थल तथा सुरक्षित सामाजिक वातावरण के महत्व को सरल और रोचक तरीके से दर्शाया गया।

आईसीसी द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में टीम बेखौफ ने प्रथम स्थान, राजनीति विज्ञान की टीम ने द्वितीय एवं जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग की टीम अदम्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

समस्त कार्यक्रम के दौरान विभिन्न संकायों के संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण, गैर शिक्षण कर्मचारी, शोधार्थी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे

Check Also

लखनऊ मंडल : समय एवं धन की बचत के साथ RailOne ऐप से प्राप्त करें यात्रा टिकट

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : RailOne ऐप भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com