ब्रेकिंग:

पश्चिम मध्य रेल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत सेमिनार का आयोजन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जबलपुर : भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस पर पश्चिम मध्य रेलवे में “सतर्कता जागरूकता सप्ताह” 27.10.2025 से 02.11.2025 तक मनाया जा रहा है। सतर्कता जागरूकता सप्ताह की थीम “सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी” है।

गुरुवार 30 अक्टूबर 2025 को पश्चिम मध्य रेल, मुख्यालय में महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय की अध्यक्षता में सतर्कता संगोष्ठी में सतर्कता बुलेटिन के 30वें अंक का विमोचन भी किया गया। महाप्रबंधक श्रीमती बंदोपाध्याय ने कहा कि समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर करने हेतु आधुनिक तकनीकी का अधिकतम उपयोग कर पारदर्शिता बढ़ाने, तय समय सीमा में कार्य निष्पादन करने पर अत्यधिक बल दिया जाना चाहिए। वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी नीरज कुमार ने आज के परिवेश में अपने कर्तव्य के प्रति सत्यनिष्ठ रहते हुए भ्रष्टाचार का विरोध कर भ्रष्टाचार का उन्मूलन करने की बात कही।

संगोष्ठी में प्रमुख मुख्य इंजीनियर आशुतोष, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक कुशाल सिंह, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक मनीष तिवारी, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक मनोज कुमार गुप्ता, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी एस डी पाटीदार, प्रमुख वित्त सलाहकार सुश्री मनजित कौर, प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त राजीव कुमार यादव, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर एम. विजय कुमार, प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. श्याम सुन्दर, प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी प्रवीन खोराना, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण)/आरएसपी प्रभात कुमार, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) एम. एस हाशमी, सचिव महाप्रबंधक राहुल जयपुरियार सहित अन्य प्रमुख विभागाध्यक्षों और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सेमीनार में उप मुख्य सतर्कता अधिकारी (ट्रैफिक) धनराज सिंह एवं उप मुख्य सतर्कता अधिकारी (इंजीनियरिंग) सौरव कुमार द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह की थीम “सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी” पर आधारित एक पॉवर प्रजेंटेशन प्रस्तुत कर सतर्कता से सम्बंधित जानकारी दी गई। कार्यक्रम को उप मुख्य सतर्कता अधिकारी अनिल कुमार तिवारी ने संचालित किया।

पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर, भोपाल एवं कोटा मंडलों में “सतर्कता जागरूकता सप्ताह” मनाया जा रहा है।

Loading...

Check Also

ग्रामोदय विश्वविद्यालय गौशाला में कुलगुरु प्रो भरत मिश्रा ने की सपरिवार गौपूजा

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, चित्रकूट : गोपाष्टमी की पावन तिथि पर बुधवार महात्मा गांधी चित्रकूट …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com