ब्रेकिंग:

पश्चिम मध्य रेल, मुख्यालय में अखिल रेल हिंदी प्रतियोगिताओं का दूसरा दौर संपन्न

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जबलपुर : श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय, महाप्रबंधक, पश्चिम मध्य रेल के संरक्षण एवं मनोज कुमार गुप्‍ता, मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक के मार्गदर्शन तथा उप मुख्‍य राजभाषा अधिकारी एवं उप मुख्‍य संरक्षा अधिकारी प्रज्ञेश निम्बालकर के निर्देशन में पश्चिम मध्य रेल, मुख्यालय, जबलपुर में सोमवार 28.07.2025 अखिल रेल हिंदी प्रतियोगिताओं के द्वितीय दौर का आयोजन किया गया।
जिसके अंतर्गत प्रथम सत्र में ‘अंतरिक्ष में भारत की स्‍वर्णिम उड़ान – कल आज और कल’ विषय पर हिंदी निबंध प्रतियोगिता एवं हिंदी टिप्पण एवं आलेखन प्रतियोगिता तथा दूसरे सत्र में ‘वैश्‍विक भाषा की ओर हिंदी के बढ़ते कदम’ विषय पर हिंदी वाक् प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में पश्चिम मध्य रेल के मुख्यालय सहित मंडलों, कारखानों, शेडों एवं प्रमुख स्टेशनों के कुल 54 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
हिंदी वाक् प्रतियोगिता में नीरज दुबे, उप मुख्‍य इंजी./निर्माण, प्रज्ञेश निम्बालकर, उप मुख्‍य राजभाषा अधिकारी एवं उप मुख्‍य संरक्षा अधिकारी तथा श्रीमती डॉ. आशा रानी, सहायक प्राध्‍यापक हिंदी विभाग, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर निर्णायक मंडल के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर विवेक कुमार गुप्‍ता, उप मुख्‍य संकेत एवं दूर संचार अधिकारी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का संचालन वरिष्‍ठ राजभाषा अधिकारी द्वारा किया गया।
उल्लेखनीय है कि मुख्यालय सहित तीनों मंडलों तथा दोनों कारखानों में प्रतिवर्ष प्रथम दौर की प्रतियोगिताओं में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। इन तीनों प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थानों पर रहने वाले अधिकारी/कर्मचारी अखिल रेल हिंदी प्रतियोगिताओं में पश्चिम मध्य रेलवे का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Loading...

Check Also

लखनऊ विश्वविद्यालय के योग विभाग द्वारा योग सभागार में द्वितीय ध्यान दिवस का हुआ आयोजन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : लखनऊ विश्वविद्यालय के योग विभाग, फैकल्टी ऑफ़ योगा एंड …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com