SBI Recruitment 2019: बैंक में नौकरी करने के इच्छुक हैं तो भारतीय स्टेट बैंक (SBI) आपको मौका दे रहा है. एसबीआई ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. जो उम्मीदवार अप्लाई करना चाहते हैं वह नीचे दी गई जानकारी पढ़ लें, उसके बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू करें.
पदों का विवरण
भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एसबीआई ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के 19 पदों पर आवेदन मांगे हैं.
योग्यता
स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने लिए विभिन्न- विभिन्न पदों के अनुसार योग्यता तय की गई है. जिन उम्मीदवारों ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से MBA, MCA, SC, B.E./ B.Tech./M.E./M.Tech की डिग्री ली हो वह इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन फीस
जनरल, EWS और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 750 रुपये और SC/ST/PWD कैटेगरी के उम्मीदवारों को 125 रुपये आवेदन फीस देनी होगी.
क्या है जरूरी तारीख
आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है. उम्मीदवार 2 जून तक आवेदन कर सकते हैं.
कैसे करें आवेदन
स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. बता दें, चुने गए उम्मीदवारों की नियुक्ति ऑल ओवर इंडिया में कहीं भी हो सकती है.
कैसे होगा सेलेक्शन
इन पदों पर सेलेक्शन इंटरव्यू के आधार पर होगा. जिसके लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.
Check Also
आउटसोर्सिंग नियुक्तियों के लिए हर कर्मचारी का डॉक्यूमेंट्स और पुलिस वेरिफिकेशन होगा अनिवार्य
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत कुछ कोर्स कोऑर्डिनेटरों द्वारा …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat