ब्रेकिंग:

पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीतापुर रेलवे स्टेशन पर स्थित एकीकृत क्रू0 लॉबी में ’संरक्षा सेमिनार’ का आयोजन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : शीत ऋतु के दौरान घने कोहरे में ट्रेन संचालन के समय आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में अपर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती नीतू एवं वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी डॉ. शिल्पी कन्नौजिया की उपस्थिति में सीतापुर रेलवे स्टेशन पर स्थित एकीकृत क्रू0 लॉबी में ’संरक्षा सेमिनार’ का आयोजन किया गया।

इस सेमिनार में लोको पायलट्स, ट्रेन मैनेजरों एवं स्टेशन स्टाफ को कोहरे के दौरान सुरक्षित ट्रेन चलाने के लिए काउंसलिंग किया गया तथा श्रीमती नीतू ने उपस्थिाति कर्मचारियों से कोहरे में दृश्यता कम होने पर सिग्नल पहचान, फॉग सेफ डिवाइस का उपयोग, सप्ताहिक विश्राम एवं अन्य संरक्षा संबंधी उपायों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी रेलकर्मियों को डियूटी के दौरान सतर्क रहने एवं संरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर द्वितीय अश्विनी कुमार तिवारी, सहायक मण्डल इंजीनियर/सीतापुर आर.के. मिश्रा एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थिति थे।

Check Also

आज भारतीय रेलवे द्वारा भारत में वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें शुरू की जा रही हैं : प्रधानमंत्री मोदी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मालदा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मालदा में …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com