ब्रेकिंग:

RJD के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन, AIIMS में थे भर्ती

अशाेक यादव, लखनऊ। बिहार आरजेडी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह का रविवार सुबह निधन हो गया। 74 वर्षीय रघुवंश प्रसाद सिंह पिछले कई दिनों से रघुवंश सिंह की हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। 

उनका इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा था। बताया जा रहा था कि उनको सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। जिसके चलते पूर्व केंद्रीय मंत्री को दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया था। जहां उन्होनें अंतिम सांसें ली।

रघुवंश प्रसाद सिंह इससे पहले वह कोरोना वायरस संक्रमित मिले थे, और उनका इलाज पटना के एम्स में हुआ था। तबियत अधिक खराब हो गई थी और उन्हें दिल्ली के एम्स में इलाज कराया जा रहा था जहे रघुवंश बाबू की निगरानी 4 डॉक्टर, ICU में कर रहे थे।

रविवार सुबह रघुवंश बाबू के परिवारवालों ने बताया था कि वो अभी भी वेंटिलेटर पर ही हैं और उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। मालूम हो कि रघुवंश प्रसाद सिंह का इलाज 4 अगस्त से ही दिल्ली स्थित एम्स में चल रहा था और वो पिछले चार दिनों से वेंटिलेटर पर थे।

इधर, रघुवंश प्रसाद के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। दिल्ली से लेकर बिहार तक सभी दिग्गज नेताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर शोक जताया है। बता दें, कि रघुवंश प्रसाद सिंह कई बार विधानसभा और लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं।

साथ ही केंद्र में मंत्री पद का दायित्व भी वह संभाल चुके हैं। रघुवंश प्रसाद सिंह की पहचान समाजवादी नेता के तौर पर होती रही है। उन्हें आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का करीबी माना जाता था। लेकिन बीते कई दिनों से रघुवंश प्रसाद सिंह पार्टी से नाराज चल रहे थे, जिसके चलते उन्होंने दो दिन पहले पार्टी से इस्तीफा दिया था।

Loading...

Check Also

हमारे प्रधानमंत्री टैरिफ के बारे में सुनना नहीं चाहते, वो केवल ‘तारीफ’ सुनना चाहते हैं : जयराम रमेश

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने गुरुवार को प्रधानमंत्री …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com