ब्रेकिंग:

POK के ‘ओसामा’ को बिना लेटर के दिया वीजा

नई दिल्ली। केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एक बार फिर से ऐसा काम कर दिखाया है जिससे उनकी पूरे देश में प्रशंसा हो रही है। स्वराज ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में रहने वाले 24 साल के युवक को वीजा देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के सलाहकार सरताज अजीज के लेटर की कोई जरूरत नहीं है। PoK को भारत का अभिन्न अंग बताते हुए सुषमा ने कहा कि पाकिसतान ने वहां गैरकानूनी तरीके से कब्जा किया हुआ है।

गौरतलब है कि PoK में रहने वाला 24 साल का आसोमा अली इलाज के लिए भारत आना चाहता है, लेकिन उसको पाकिस्तान की ओर से इसकी इजाजत नहीं दी जा रही थी। ओसामा के लिवर में ट्यूमर है जिसका इलाज वह दिल्ली कराना चाहता है। इसके लिए तय प्रक्रिया के तहत सरताज अजीज को इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमीशन को लेटर लिखकर देना था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इस बाधा के चलते ओसामा को वीजा नहीं मिल पा रहा था।

दरअसल, सुषमा ने एक बार साफ किया था कि अगर भारत में इलाज करा ने के लिए मेडिकल वीजा चाहने वाले पाकिस्तानी नागरिक अगर सरताज अजीज की अनुशंसा के साथ आएंगे तो उन्हें तुरंत वीजा दे दिया जाएगा। लेकिन इस मामले में अजीज के पत्र के बिना ही सुषमा ने वीजा देना का फैसला किया है।

Check Also

परिवहन मंत्री ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता हेतु दो दिवसीय कार्यशाला का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com