ब्रेकिंग:

54वीं अखिल भारतीय रेलवे जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप में उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के खिलाड़ी का उत्कृष्ट प्रदर्शन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : बुधवार 04.02.2026 से शुक्रवार 06.02.2026 तक कोलकाता में आयोजित 54वीं अखिल भारतीय रेलवे जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप में भारतीय रेलवे के विभिन्न जोनों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे के कुल 10 जोनों ने सहभागिता की। उत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मंगेश कुमार सीसीटीसी/प्रयाग ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण पदक एवं एक रजत पदक अर्जित कर मंडल का नाम गौरवान्वित किया। मंगेश कुमार की इस उपलब्धि से न केवल लखनऊ मंडल, बल्कि संपूर्ण उत्तर रेलवे का गौरव बढ़ा है। प्रतियोगिता के दौरान देशभर से आए प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा में उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे लखनऊ, सुनील कुमार वर्मा ने मंगेश कुमार को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने हेतु मंडल की प्रतिबद्धता को दोहराया है। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, कुलदीप तिवारी तथा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सुश्री अरिमा भटनागर भी उपस्थित रहीं। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल अपने कर्मचारियों को खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सहभागिता के लिए निरंतर प्रोत्साहित करता है, जिसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं।

Check Also

ग्रामोदय महोत्सव, चौथा दिन : कुलगुरु प्रो. आलोक चौबे ने ग्रामोदय महोत्सव स्मृति वृक्ष लगाया, कार्यक्रम आयोजित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, चित्रकूट : महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में आयोजित पंचदिवसीय ग्रामोदय …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com