
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / कौशाम्बी : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, मंझनपुर, कौशाम्बी में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का निरीक्षण किया।
उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपलब्ध जॉच की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने मरीजों से वार्ता कर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी / प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाय।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat