
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : उत्तर रेलवे प्रधान कार्यालय द्वारा सोमवार 15.12.2025 को मुख्यालय में पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। इस पेंशन अदालत की अध्यक्षता मुख्य कार्मिक अधिकारी/आई.आर., राजीव बजाज ने की। इस अवसर पर उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (प्रधान कार्यालय-2) विवेक प्रकाश एवं उप मुख्य वित्तीय सलाहकार (पेंशन) भी उपस्थित रहे।

पेंशन अदालत में कुल 12 मामलों को सूचीबद्ध किया गया था, सभी का मुख्य कार्मिक अधिकारी के नेतृत्व में त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण किया गया। अपने लंबित मामलों के समाधान से पेंशनरों ने गहरा संतोष एवं प्रसन्नता व्यक्त की।

उत्तर रेलवे द्वारा अपने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु इस प्रकार के शिविरों का समय-समय पर आयोजन किया जाता है, जिससे पेंशनरों को शीघ्र न्याय एवं सुविधा प्राप्त हो सके।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat