ब्रेकिंग:

पश्चिम मध्य रेल में एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला आयोजित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जबलपुर : भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग एवं रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार केंद्रीय सरकारी कार्यालयों में राजभाषा हिंदी के प्रयोग-प्रसार को बढ़ावा देने तथा अधिकारियों/कर्मचारियों को दैनिक सरकारी कामकाज राजभाषा हिंदी में करने के दौरान आने वाली कठिनाईयों को दूर करने के उद्देश्य से श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय, महाप्रबंधक, पश्चिम मध्य रेल के संरक्षण और मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक मनोज कुमार गुप्‍ता के निर्देशन तथा प्रज्ञेश निंबालकर, उप मुख्‍य राजभाषा अधिकारी एवं उप मुख्‍य संरक्षा अधिकारी (यांत्रिक) के मार्गदर्शन में महाप्रबंधक कार्यालय के चिकित्‍सा विभाग में कार्यरत रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए गुरुवार 29.05.2025 को दो सत्रों में एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। चिकित्‍सा विभाग में कार्यरत लगभग 53 रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
राजभाषा अधिकारी, मुख्‍यालय ने आयोजित हिंदी कार्यशाला के उद्देश्‍य एवं प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अशोक कुमार, चिकित्‍सा निदेशक, केंद्रीय चिकित्‍सालय, जबलपुर और प्रज्ञेश निंबालकर, उप मुख्‍य राजभाषा अधिकारी एवं उप मुख्‍य संरक्षा अधिकारी (यांत्रिक) उपस्थित रहे।
कार्याशाला के दौरान पीपीटी के माध्‍यम से “संघ की राजभाषा नीति एवं केंद्रीय सरकारी कार्यालयों/विभागों में राजभाषा हिंदी का सरल प्रयोग-प्रसार तथा तकनीकी क्षेत्र में राजभाषा प्रयोग की संभावनाएं” विषय पर व्‍याख्‍यान दिए गए। इस अवसर पर मुख्‍य अतिथि अशोक कुमार, चिकित्‍सा निदेशक, केंद्रीय चिकित्‍सालय ने ऑन लाइन रैफरल प्रणाली पर जानकारी दी।
इस अवसर पर उपस्थित उप मुख्‍य राजभाषा अधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदी भारत संघ की राजभाषा है, केंद्रीय सरकारी कर्मचारी होने के नाते यह हमारा संवैधानिक दायित्‍व है कि हम दैनिक सरकारी कामकाज में राजभाषा हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करें ताकि भारत सरकार की राजभाषा नीति का समुचित अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।
राजभाषा अधिकारी ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा वरिष्ठ अनुवादक ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Check Also

मणिकर्णिका घाट के पुनर्निर्माण को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम पर नगर विकास मंत्री शर्मा ने दिया कड़ा जवाब

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com