ब्रेकिंग:

विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर ने आगरा में उच्चीकृत पर्यटन सूचना केंद्र का किया लोकार्पण

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / आगरा : शनिवार को उत्तर प्रदेश ने राज्यभर में विश्व पर्यटन दिवस 2025 बड़े उत्साह के साथ मनाया, जिसमें शहर और गांव के लोग ‘पर्यटन और सतत् परिवर्तन’ के वैश्विक विषय के तहत एकजुट हुए। इस अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने आगरा में उच्चीकृत क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय के पर्यटन सूचना केंद्र का लोकार्पण किया। तत्पश्चात, छात्रों के समूहों को इको, हेरिटेज और आध्यात्मिक पर्यटन के लिए रवाना किया।

इस अवसर पर संबोधन में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा में पर्यटन हमेशा ही एक प्रमुख स्तंभ रहा है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर, जब हम सतत् परिवर्तन की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं, हमारा दृष्टिकोण स्पष्ट है। हमें पर्यटन को ऐसा समावेशी बनाना है जो समुदाय आधारित हो और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार हो।

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा संचालित मान्यवर कांशीराम प्रबंधन संस्थान (एमकेआईटीएम), लखनऊ में विश्व पर्यटन दिवस (27 सितंबर) के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के तौर पर प्रमुख सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य अमृत अभिजात की गरिमामय उपस्थिति रही। विशेष सचिव पर्यटन ईशा प्रिया ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति अमृत अभिजात ने विश्व पर्यटन दिवस-2025 की थीम पर्यटन एवं सतत परिवर्तनश् को प्रेरक संदेश बताया। इस दौरान मुख्यमंत्री फेलोशिप विजेता ज्योति तिवारी (बलरामपुर) और आदित्य त्यागी (मुज़फ्फरनगर), अभिलाष गुप्ता (सीतापुर ) को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

46वें विश्व पर्यटन दिवस की थीम पर्यटन एवं सतत परिवर्तन पर ग्रामीण पर्यटन के तहत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कार्यक्रम आयोजित हुए। अयोध्या मंडल, गोंडा के वजीरगंज गांव, रायबरेली के गौरा खसपरी, सीतापुर, लखनऊ में काकोरी दशहरी, हरदोई, लखीमपुर खीरी, उन्नाव, बस्ती, गोरखपुर, अमेठी सहित अन्य जिलों में भी कई कार्यक्रम हुए। बच्चों द्वारा चित्रकारी, पौधरोपण, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। कई जिले में हेरिटेज वॉक, निबंध लेखन, प्रभात फेरी, स्थानीय व्यंजनों पर चर्चा आदि हुए। इन आयोजनों में पर्यटन से जुड़े अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों आदि की भागीदारी रही। उत्साहवर्धन के लिए बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।

जीजीआईसी विकास नगर और जीजीआईसी इंदिरानगर के विद्यार्थियों को कुकरैल रिज़र्व फ़ॉरेस्ट का भ्रमण कराया गया। जनता इंटर कॉलेज आलमबाग तथा जीजीआईसी छोटी जुबली लखनऊ के विद्यार्थियों को कानपुर चिड़ियाघर का भ्रमण कराया गया। जीजीआईसी सरोसा भरोसा और जीजीआईसी श्रृंगारनगर लखनऊ के विद्यार्थियों को नवाबगंज पक्षी विहार का भ्रमण कराया गया। राजकीय हाईस्कूल मस्तेमऊ गोसाईंगंज और अग्रसेन इंटर कॉलेज बनवाली गली चौक लखनऊ के विद्यार्थियों को लाख बहोसी पक्षी विहार, कन्नौज का भ्रमण कराया गया।

Loading...

Check Also

उप्र में प्रशासनिक सुविधा हेतु तीन श्रेणियां में बांटे गए नगर निगम और नगर पालिकाएं

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के.शर्मा ने बताया …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com