ब्रेकिंग:

सेवा भारती के पदाधिकारियों ने किया ग्रामोदय कला दीर्घा का अवलोकन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, चित्रकूट : गत दिवस महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय कैंपस स्थित कला दीर्घा में भारत रत्न राष्ट्रऋषि नाना जी देशमुख के व्यक्तित्व और कृतित्व पर लगाई गई चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन सेवा भारती के राष्ट्रीय और प्रांतीय पदाधिकारियों ने किया।

इस मौके पर सेवा भारती के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री विजय पुराणिक, कानपुर प्रांत के संगठन मंत्री गजेन्द्र , महाकौशल प्रांत के संगठन मंत्री आत्माराम आदि मौजूद रहे। डॉ राकेश कुमार ने कला दीर्घा प्रदर्शनी के उद्देश्य और संरचना पर प्रकाश डाला। गुरु प्रकाश शुक्ल और सुशील मिश्रा ने ग्रामोदय परिवार की ओर से स्वागत किया।

Check Also

दिल्ली के केली बॉयज बनाएंगे “इंडियाज़ गॉट टैलेंट सीज़न 11’ में अपनी खास पहचान ?

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : देश के सबसे लोकप्रिय और प्रतिष्ठित टैलेंट रियलिटी …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com