ब्रेकिंग:

मुस्कान बामने और सप्तऋषि घोष ने सोनी सब के ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में एंट्री ली, हाई-इम्पैक्ट हिट -एंड -रन ट्विस्ट

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : सोनी सब का शो पुष्पा इम्पॉसिबल अब और भी ज्यादा इमोशनल और ड्रामेटिक होने जा रहा है। शो में जल्द ही एंट्री लेने वाले हैं शनाया मेहता और उनके पिता, अरबपति वेंचर कैपिटलिस्ट शंतनु मेहता। इन अहम किरदारों को निभा रहे हैं मुस्कान बामने और सप्तऋषि घोष । शो की कहानी में अब पैसा और ताकत का टकराव होगा पुष्पा (करुणा पांडे) की वैल्यू-ड्रिवन दुनिया से, और यह टकराव होगा बिल्कुल अप्रत्याशित अंदाज़ में।

शनाया मेहता एक तेज़-तर्रार, अधिकार जताने वाली और भावनात्मक रूप से दूरी बनाए रखने वाली लड़की है, जो आलीशान जिंदगी में पली-बढ़ी है। बचपन में मां को खोने और पिता की भावनात्मक अनुपस्थिति ने उसे ऐसा बना दिया है। शंतनु मेहता, जो खुद से बने अरबपति “शार्क” इन्वेस्टर हैं, उन्होंने अपनी बेटी को मौजूदगी की जगह सिर्फ़ सुविधा और ऐशो-आराम दिया।

शनाया का किरदार निभाने को लेकर मुस्कान बामने ने कहा, “मुझे इस रोल में सबसे ज्यादा यह बात खींच लाई कि यह सिर्फ़ एक अमीर लड़की के पुष्पा की दुनिया में आने की कहानी नहीं है। यह ट्रैक एक ऐसा मोड़ है जो विशेषाधिकार और जिम्मेदारी पर सवाल उठाता है। शनाया बाहर से अहंकारी है लेकिन अंदर से बेहद अकेली। ”

वहीं शंतनु मेहता का किरदार निभाने पर सप्तऋषि घोष ने कहा, “शंतनु ऐसा इंसान है जो बड़े-बड़े डील्स बिना झिझक के कर सकता है, लेकिन अपनी बेटी से ईमानदारी से बात करने में संघर्ष करता है। यही उसका विरोधाभास है। उसे लगता है कि उसने हमेशा अपनी बेटी की रक्षा की है, लेकिन जब संकट आता है तो उसे एहसास होता है कि हर चीज़ को प्रभाव से नहीं सुलझाया जा सकता। ताकत और बेबसी के इस टकराव को निभाना मेरे लिए बेहद परतदार अनुभव रहा।”

देखिए पुष्पा इम्पॉसिबल, हर सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे, सिर्फ़ सोनी सब पर।

Check Also

डॉ. देव का किरदार, जो एक वास्तविक डॉक्टर की यात्रा से प्रेरित : सोनी सब के ‘यादें’ में मौक़ों की कहानी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : सोनी सब का नया शो यादें एक असाधारण सच्ची …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com