मध्य प्रदेश: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राजपुर से पार्टी के उम्मीदवार देवी सिंह पटेल का निधन हो गया है। भाजपा उम्मीदवार देवी सिंह पटेल का निधन दौरा पड़ने से हुआ है। मध्य प्रदेश के राजपुर से पार्टी के उम्मीदवार देवी सिंह पटेल का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। देवी सिंह पटेल अपने कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान देवी सिंह पटेल के अचानक उनके सीने में दर्द हुआ और उनकी मौत हो गई। देवी सिंह पटेल के निधन की खबर से भाजपा सहित पूरे जिले में शोक की लहर है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि देवी सिंह पटेल ने 1984 से 2013 तक सात बार विधानसभा चुनाव लड़े थे। इसमें चार बार उन्होंने जीत हासिल की थी।
Check Also
केंद्रीय चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- एसआईआर से वोटर लिस्ट से बाहर हुए नाम, बताने का प्रावधान नहीं
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : बिहार में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat