ब्रेकिंग:

मंत्री नन्दी ने प्रयागराज में बाढ़ की विभीषिका का लिया जायजा : बोले – एलर्ट मोड पर रहें विभागीय अधिकारी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, प्रयागराज, लखनऊ : प्रदेश के विभिन्न जनपदों के साथ ही प्रयागराज में बाढ़ की विभिषिका को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गठित टीम 11 के सदस्य उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने प्रयागराज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। वहीं राहत शिविरों में जाकर बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की एवं उनको दी जा रही सुविधाओं की गुणवत्ता की जांच की। मंत्री नन्दी ने सम्बंधित अधिकारियों को राहत शिविरों में पीने के पानी, भोजन, विद्युत, शौचालय, साफ-सफाई के साथ ही अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। वहीं बाढ़ पीड़ितों को आश्वस्त किया कि आपदा की इस घड़ी में डबल इंजन की सरकार उनके साथ है।

मंत्री नन्दी रविवार को बक्शी बांध पहुंचकर वहां से मोटर बोट से दारागंज, बघाड़ा, सलोरी, गोविंदपुर सहित अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। मंत्री नन्दी ने बाढ़ प्रभावित लोगो के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित किए जाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने बाढ़ की समस्याओं से निपटने के लिए सभी सम्बंधित विभागों को एलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार एवं प्रशासन की तरफ से बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की गयी हैं। कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगो की समस्याओं को सुनने व प्रशासन की ओर से की गयी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेने के लिए ही वे बाढ़ से प्रभावित लोगो के बीच आयें है।

मंत्री नन्दी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण करने के पश्चात कम्पोजिट स्कूल एलनगंज व रमा देवी गर्ल्स इण्टर कालेज-मीरापुर में बनाये गये बाढ़ राहत केन्द्रों का निरीक्षण किया तथा वहां पर रह रहे लोगो से बातचीत करते हुए उनसे व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। बाढ़ राहत केन्द्र में रह रहे लोगो से बाढ़ राहत केन्द्र में उन्हें मिल रहे चाय, नाश्ता, खाना, बच्चो के लिए दूध आदि की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान बाढ़ राहत केन्द्र में प्रवास कर रहे लोगों को को मंत्री नन्दी ने खाद्य सामाग्री का वितरण किया। मंत्री नन्दी ने अधिकारियों को बाढ़ राहत केन्द्रों पर भोजन, पानी, प्रकाश, दवाओं सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को चुस्त-दूरूस्त बनाये रखने का निर्देश दिया।
बाढ़ राहत केन्द्र में रह रहे लोग बाढ़ का पानी कम होने के पश्चात जब अपने घर जाएं तो वहां पर तत्काल उनको कोई समस्या न हो, उसके लिए मंत्री नन्दी ने उन्हें सूखा राशन की किट भी उपलब्ध करायी।

मंत्री नन्दी ने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए 88 चौकियां, 18 बाढ़ राहत शिविर बनाये गये हैं। जिसमें वर्तमान समय में लगभग 6800 से अधिक लोग रह रहे हैं। बाढ़ से निपटने के लिए एनडीआरएफ व एसडीआरएफ टीम मौके पर तैनात है। साथ ही एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की अतिरिक्त टीम भी शासन के द्वारा उपलब्ध करायी गयी है।

मंत्री नन्दी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन व अधिकारियों की मुस्तैदी के साथ लगे रहने से स्थिति पूरी तरह कंट्रोल में है। मंत्री नन्दी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से ज्यादातर लोग राहत शिविर में आ गये है, कुछ लोग किन्हीं कारणों से नहीं आए हैं उन्हें भी समझाकर बाढ़ राहत शिविर में लाया जा रहा है।

मंत्री नन्दी ने कहा कि आपदा के अवसर पर मौका तलाशने वालों, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के ऊपर निगरानी रखी जा रही है तथा ऐसे लोगों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

इस दौरान जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष वर्मा, एडीएम वित्त श्रीमती विनिता सिंह, सीडीओ श्रीमती हर्षिका सिंह. एसडीएम सदर अभिषेक सिंह, डीसीपी नगर अभिषेक भारती एवं अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Loading...

Check Also

बीबीएयू कुलपति प्रो. मित्तल ने सीएम युवा कॉन्क्लेव में दिखाया उद्यमिता मार्ग, एमएसएमई संग किया एमओयू

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : सीएम युवा कॉन्क्लेव एंड एक्सपो 2025 का उद्घाटन मुख्यमंत्री …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com