ब्रेकिंग:

नववर्ष शुभारंभ पर इलेक्ट्रिक लोको शेड गोरखपुर में मेगा वृक्षारोपण अभियान का आयोजन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / गोरखपुर : पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में गुरुवार गोरखपुर स्थित इलेक्ट्रिक लोको शेड परिसर में कुल 180 पर्यावरण-अनुकूल एवं देशी प्रजातियों के पौधे रोपित किए गये। रोपित पौधों में अशोक के 40, महोगनी के 55, कनेर के 40, नीम के 40 तथा जामुन के 05 पौधे शामिल हैं। ये सभी प्रजातियाँ स्थानीय जलवायु के अनुरूप हैं तथा जैव-विविधता संवर्धन एवं वायु शुद्धिकरण में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

रेलवे अधिकारियों ने कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण न केवल ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाता है, अपितु कार्बन उत्सर्जन को कम करने में भी सहायक होता है। इस प्रकार का सामूहिक प्रयास रेलवे परिवार की पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

यह अभियान भारतीय रेल के ‘हरित रेलवे’ विजन के अनुरूप है तथा भविष्य में भी मण्डल में ऐसे आयोजनों को जारी रखने का संकल्प लिया गया है।

Check Also

ग्रामोदय विश्वविद्यालय का स्थापना स्मृति दिवस संपन्न, कुलगुरु प्रो चौबे ने किया रुद्राभिषेक और बांटे पुरस्कार

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, चित्रकूट : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com