
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, भोपाल : मध्य प्रदेश अपना दल (एस) इकाई ने एक ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया, जिसमें उत्तर प्रदेश के पार्टी के राष्ट्रीय और विभिन्न मंचों के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने प्रशिक्षकों के रूप में हिस्सा लिया। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में तथा प्रदेश प्रभारी आर बी सिंह पटेल के मार्गदर्शन में इस सत्र की अध्यक्षता राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम ने की। प्रदेशभर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता इस विशेष ऑनलाइन सत्र का हिस्सा बनें।
पार्टी के राष्ट्रीय सलाहकार राजेंद्र प्रसाद पाल, राष्ट्रीय महासचिव के.के. पटेल, उपाध्यक्ष बोर्ड/परिषद्/आयोग राम लखन पटेल, राष्ट्रीय सचिव सूर्य भान सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष (एससी/एसटी मंच) सत्यप्रकाश कुरील, राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला मंच) दीप माला कुशवाहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा मंच) विजय चौरसिया, यूपी प्रदेश अध्यक्ष (अल्पसंख्यक मंच) अहमद मंसूरी, और यूपी अध्यक्ष (आईटी मंच) इंजी. अविनाश साहू उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण सत्र में संगठनात्मक रणनीतियों, बूथ प्रबंधन, और डिजिटल अभियानों पर विस्तृत चर्चा हुई।
प्रदेश प्रभारी आर बी सिंह पटेल ने कहा कि, “पार्टी का लक्ष्य जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाना है। सत्र ने हमें डिजिटल और संगठनात्मक ढांचे को लागू करने का एक मजबूत मंच प्रदान किया, जो भविष्य में हमारे लिए लाभकारी होगा।”
डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा, “यह प्रशिक्षण सत्र हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण था। डिजिटल युग में बूथ प्रबंधन और संगठनात्मक रणनीतियों का समन्वय हमें जनता तक अपनी बात प्रभावी ढंग से पहुंचाने में सबसे अधिक मदद करता है।”
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओ पी कटियार, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश, जाटव श्री आर पी गौतम, राष्ट्रीय सचिव विनोद गंगवार, राष्ट्रीय सचिव गिरिजेश पटेल, राष्ट्रीय सचिव मुख्यालय मुन्नार प्रजापति, राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार रेखा वर्मा, विधि जानकर एडवोकेट (फंडामेंटल राइट) एन के पटेल और संजीव राठौर ने भी अपना वक्तव्य रखा।