ब्रेकिंग:

लखनऊ मंडल : समय एवं धन की बचत के साथ RailOne ऐप से प्राप्त करें यात्रा टिकट

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : RailOne ऐप भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए विकसित किया गया एक आधिकारिक मोबाइल एप्लिकेशन है, जिसके माध्यम से यात्री डिजिटल तरीके से रेल टिकट बुक कर सकते हैं।

RailOne ऐप की प्रमुख सुविधाएँ

अनारक्षित टिकट बुकिंग

यात्री स्टेशन पर लाइन में लगे बिना सीधे मोबाइल से अनारक्षित टिकट प्राप्त कर सकते हैं।

डिजिटल भुगतान की सुविधा
UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग एवं आर – वॉलेट के माध्यम से सुरक्षित भुगतान।

आर – वॉलेट से भुगतान पर बोनस

रेलवन ऐप पर आर – वॉलेट के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करने पर 3% बोनस कैशबैक की सुविधा।

सभी डिजिटल माध्यमों पर छूट

रेलवन ऐप से अन्य डिजिटल भुगतान माध्यमों द्वारा अनारक्षित टिकट बुक करने पर 3% की छूट

(यह योजना 14.07.2026 तक प्रभावी)।

समय एवं धन की बचत

टिकट काउंटर पर प्रतीक्षा की आवश्यकता नहीं, जिससे समय की बचत होती है।

कैशलेस एवं सुगम यात्रा

डिजिटल टिकट के माध्यम से पर्यावरण-अनुकूल एवं सुविधाजनक यात्रा।

माघ मेला–2026 के अवसर पर उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल अपने सम्मानित यात्रियों से अनुरोध किया जाता है कि वे रेलवन ऐप के माध्यम से ही रेल यात्रा का टिकट प्राप्त करें, किसी भी अन्य भ्रामक एप से टिकट न ले, इससे यात्रा के दौरान आपके असुविधा हो सकती है l

रेल प्रशासन यात्रियों से आग्रह करता है कि डिजिटल माध्यमों का अधिक से अधिक उपयोग कर इस सुविधा का लाभ उठाएँ तथा कैशलेस, सुगम एवं सुविधाजनक रेल यात्रा को बढ़ावा देने में सहयोग करें।

Check Also

“संत रविदास जी के विचार आज के समय में और भी प्रासंगिक हैं” : हरीश चन्द्र – आईएएस ( सेवानिवृत्त )

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : महान संत, समाज सुधारक एवं मानवता के प्रबल प्रवक्ता …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com