ब्रेकिंग:

रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना अंतर्गत कोदो कुटकी खरीदी केंद्र की हुई स्थापना

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, चित्रकूट-मझगवां : दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा संचालित रघुराज नगर कृषक उत्पादक संगठन द्वारा रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना अंतर्गत कोदो कुटकी खरीदी केंद्र की स्थापना कृषि उपज मंडी नागोद में की गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं नानाजी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई। इस अवसर पर नागोद विधायक नागेन्द्र सिंह, किसान मोर्चा सतना के जिलाध्यक्ष श्री कृष्णा पाण्डेय, उप संचालक कृषि सतना आशीष पांडे एवं दीनदयाल शोध संस्थान कृषि विज्ञान केंद्र, मझगवां के प्रसार वैज्ञानिक पंकज शर्मा, प्रक्षेत्र सहायक अभिषेक गौतम साथ ही रघुराजनगर कृषक उत्पादक संगठन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रिंस पांडे, पीयूष सिंह निदेशक, लेखाकार व कृषकों की उपस्थिति रही।

कृषि विज्ञान केंद्र, मझगवां के प्रसार वैज्ञानिक पंकज शर्मा ने बताया कि जिले में पहली बार कोदो कुटकी खरीदी केंद्र की स्थापना की गई है एवं खरीदी का कार्य कृषक उत्पादक संगठन को पहली बार प्राप्त हुआ है‌। जिससे जिले के कृषक बंधुओं को श्री अन्न का उचित मूल्य प्राप्त होगा साथ ही कृषक उत्पादक संगठन के माध्यम से यह कार्य होने से किसान बंधुओं एवं संगठन के सदस्यों ने माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार भी व्यक्त किया है‌ !

नागोद विधायक नागेन्द्र सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार किसानों के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं और इस योजना से सीधे तौर पर श्री अन्न उत्पादक किसानों की आय में वृद्धि होगी। आज देश की आबादी को श्री अन्न की आवश्यकता है। किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री कृष्णा पांडे ने सरकार का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस योजना से क्षेत्र के किसानों के श्री अन्न उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा साथ ही सही मूल्य प्राप्त होगा।

Check Also

आज भारतीय रेलवे द्वारा भारत में वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें शुरू की जा रही हैं : प्रधानमंत्री मोदी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मालदा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मालदा में …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com