ब्रेकिंग:

केशव प्रसाद मौर्य ने माघ मेला को लेकर संगम घाट का किया औचक निरीक्षण

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / प्रयागराज : सोमवार 29.12.2025 को आगामी माघ मेला एवं श्रद्धालुओं की सुविधा-सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद प्रयागराज में संगम तट का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं, स्वच्छता, यातायात, सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।

उप मुख्यमंत्री मौर्य ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि माघ मेले में आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, सुव्यवस्थित और श्रद्धालु-केंद्रित हों। उन्होंने स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था तथा भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने को कहा।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पावन संगम तट पर माँ गंगा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं माघ मेले के शांतिपूर्ण, सफल आयोजन की कामना की।

उन्होंने कहा कि माघ मेला हमारी सनातन संस्कृति और आस्था का प्रतीक है तथा राज्य सरकार श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Check Also

उपमुख्यमंत्री मौर्य ने विधानपरिषद् सत्र में जाने से पूर्व अपने आवास पर ‘जनता दर्शन’ में सुनीं जन-समस्याएं

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com