सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रविवार को आईपीएल के एक मैच में जीत हासिल कर दिल्ली कैपिटल्स ने जीत की हैट्रिक लगाई. इस जीत के बाद टीम ने जमकर जश्न मनाया. बता दें कि हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 39 रनों से हरा दिया. रविवार को मिली जीत के बाद टीम के खिलाड़ियों ने जमकर डांस किया. दिल्ली कैपिटल्स के ट्विटर पेज पर शेयर किए गए एक वीडियो में टीम के ओपनर शिखर धवन अपनी पत्नी के साथ डांस करते दिख रहे हैं.
इस डांस में दिल्ली के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा भी उनका साथ देते दिख रहे हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार दो वीडियो ट्वीट किए जिसमें जीत का जश्न मनाते यह खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. इस जीत के साथ ही टीम के 10 अंक हो गए हैं और दिल्ली कैपिटल्स प्वाइंट टेबल में दूसरे स्थान पर पहुचं गई है. दिल्ली की यह 5वीं जीत है. दिल्ली ने मौजूदा आईपीएल सीजन में कुल 8 मैच खेले हैं जिसमें से उसे तीन में हार और 5 में जीत मिली है. वहीं, हैदराबाद को 7 मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा है और वह छठे नंबर पर है. इस जीत के साथ ही दिल्ली ने इस सीजन में अपने घर में हैदराबाद से मिली हार का बदला भी ले लिया है.
Check Also
जिज्ञासा कप – सीजन 1 – मैच – 2 : अशरफ़ी क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एवेंजर्स इलेवन को हराया
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : मंगलवार खेले गए जिज्ञासा कप सीजन-1 के दूसरे मुकाबले …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat