ब्रेकिंग:

पमरे में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय समपार फाटक दिवस

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जबलपुर : सम्पूर्ण भारतीय रेल पर गुरूवार 5 जून 2025 को अंतरराष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस मनाया गया। इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल की महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय के मार्गदर्शन में एवं प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी के निर्देशन में तीनों मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय समपार फाटक दिवस के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान अनेक गतिविधियों को पश्चिम मध्य रेल के तीनों मंडलों पर आयोजित किया गया।

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय समपार फाटक जागरुकता दिवस, विश्व के 50 से अधिक देशों की रेल प्रणाली के द्वारा द इंटरनेशनल यूनियन ऑफ रेल्वे (यू.आई.सी.) के मार्गदर्शन मे मनाया जाता है। इस वर्ष के आयोजन की थीम थी “अच्छे निर्णय लेने में लोगों की सहायता करना” तथा ध्येय वाक्य था “हर समय सही निर्णय”।

इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य समपार पर होने वाली दुर्घटनाओं को समाप्त करना है, जिसमे रेल समपार का उपयोग करने वाले उपयोगकर्ताओं को शिक्षित करना तथा उनको इस बात की जानकारी देना है कि समपार पर क्या सावधानी लेकर जनहानि को कम किया जा सकता है।

इस दौरान मुख्यालय संरक्षा विभाग के द्वारा बॉक्स-एन ड़िपो, न्यू कटनी जन्क्शन में एक संरक्षा सेमिनार आयोजित किया गया, जिसमे कटनी एवं न्यू कटनी क्षेत्र के विभिन्न विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को काउंसिलिंग किया गया।
इसके अलावा तीनों मंडलों के संरक्षा विभागों के द्वारा जबलपुर, कटनी एवं कोटा जैसे महत्वपूर्ण रेल्वे स्टेशनों पर एवं 04 समपार फाटकों पर नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुति दी गयी। 201 से अधिक समपार फाटकों पर उपयोगकर्ताओं को पम्फलेट एवं हैंड बिल देकर तथा विशेष रूप से इस अवसर के लिए तैयार किये गए संरक्षा पोस्टर प्रदर्शित कर महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। कार्यक्रमों के आयोजन में रेलवे के परिचालन, इंजीनियरिंग, परिचालन, रेल सुरक्षा बल एवं वाणीज्य विभाग की भी सक्रिय सहभागिता रही।

Loading...

Check Also

विकास और हरित भविष्य की ओर अग्रसर भारतीय रेल : अश्विनी वैष्णव

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : जब भी आप सड़क या अन्य साधनों की …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com