ब्रेकिंग:

माघी पूर्णिमा पर प्रयाग जंक्शन पर यात्री सुविधाओं एवं भीड़ प्रबंधन का गहन निरीक्षण

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / प्रयागराज : माघी पूर्णिमा पर उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी द्वारा प्रयाग जंक्शन रेलवे स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण किया गया।

इस निरीक्षण का उद्देश्य माघ मेला अवधि में श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुगम यात्रा सुविधाएँ सुनिश्चित करना रहा।निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, टिकटिंग व्यवस्था, एम-यूटीएस के माध्यम से डिजिटल टिकटिंग की प्रगति, श्रद्धालुओं के आवागमन, होल्डिंग एरिया की व्यवस्थाएँ, डिजिटल लॉकर सुविधा, यात्री सूचना प्रणाली, स्वच्छता एवं पेयजल व्यवस्था, शौचालयों की उपलब्धता, दिव्यांगजनों हेतु सुविधाएँ, प्लेटफॉर्म एवं फुट ओवर ब्रिज पर भीड़ नियंत्रण, तथा सुरक्षा एवं संरक्षा व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया।

इसके अतिरिक्त, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर के माध्यम से प्रयाग जंक्शन एवं प्रयाग– फाफामऊ रेलवे स्टेशन की रियल-टाइम निगरानी कर भीड़ प्रबंधन, ट्रेन परिचालन एवं यात्री सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को यात्री सुविधा उन्मुख दृष्टिकोण अपनाते हुए सतर्कता, त्वरित समन्वय एवं निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के उपरांत वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि माघ मेला अवधि में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा उत्तर रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी व्यवस्थाएँ 24×7 निगरानी में संचालित की जा रही हैं, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Check Also

पीएचसी मंझनपुर : जन आरोग्य मेले का उप मुख्यमंत्री मौर्य ने किया निरीक्षण

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / कौशाम्बी : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com