
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, आशियाना, लखनऊ : प्रेरणास्रोत बाबा नीम करौली जी की असीम अनुकम्पा से महाशिवरात्रि के पावन महापर्व पर इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी (पंजी.) द्वारा संचालित सेवा प्रकल्प बृज की रसोई के तत्वावधान में लखनऊ के आशियाना क्षेत्र स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मन्दिर, गुलमोहर पार्क सेक्टर-एच में एक विशाल भंडारे का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन किया गया।
सेवा आयोजन में प्रातः से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। अनुमानतः 8 से 10 हजार भक्तों एवं आम नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में शुद्धता एवं पोषण का विशेष ध्यान रखते हुए छोला-चावल एवं बूँदी का प्रसाद वितरित दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक किया गया।
संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन केवल भोजन वितरण नहीं, बल्कि संवैधानिक मूल्यों मानवीय गरिमा, समानता और सामाजिक न्याय को सशक्त करने का एक प्रयास है। महाशिवरात्रि जैसे पावन अवसर पर सेवा को भक्ति का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम को स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों एवं श्रद्धालुओं ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता और सद्भाव का जीवंत उदाहरण बताया। आयोजकों ने सहयोगी दानदाताओं, रसोई टीम, सफाईकर्मियों तथा प्रशासनिक सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

अंत में संस्था के संस्थापक विपिन शर्मा ने यह संकल्प दोहराया कि सेवा ही सच्ची शिव-भक्ति है और आगे भी निरंतर निःशुल्क भोजन सेवा, मानवीय सहायता एवं सामाजिक उत्थान के कार्यों को संवैधानिक मर्यादाओं के अनुरूप जारी रखा जाएगा।
कार्यक्रम में अनिल शुक्ला, एड. संतोष त्रिपाठी, डॉ. अनिल सिंह, राजीव पाण्डेय, नीरज शर्मा, दयाशंकर, जालिम सिंह, पार्षद कौशलेन्द्र द्विवेदी, पार्षद मोनू सिंह, अरविन्द चौबे, पार्षद कमलेश सिंह, सतनाम सिंह, धनंजय सिंह, संजय श्रीवास्तव, इंद्रमीत सिंह, योगेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, शुभम तिवारी, सुरेश बाजपेई, आशीष श्रीवास्तव, अनुराग दुबे, विकास पाण्डेय, मोनू कनौजिया, दिनेश पाण्डेय, नवलेश सिंह, मुकेश कनौजिया, अखिलेश सिंह, गोविन्द सिंह ठाकुर, सहित अनेक समाजसेवियों की सक्रिय सहभागिता से सेवा कार्यक्रम संपन्न हुआ।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat