ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट इलेवन ने सिडनी ग्राउंड पर खेले जा रहे चार दिवसीय मैच में 544 रनों का विशाल स्कोर बनाया। भारतीय गेंदबाज इस मैच में काफी बेदम दिखे। टीम इंडिया की ओर से कप्तान विराट कोहली समेत 10 खिलाड़ियों ने गेंदबाजी की। कप्तान कोहली ने अपने छठे ओवर की पहली ही गेंद पर हैरी नीलसन को उमेश यादव के हाथों कैच आउट कराकर एक विकेट अपने नाम किया। विकेट लेने के बाद विराट ने अनोखे अंदाज में जश्न मनाया जिसें देखकर हार कोई हैरान रह गया। कोहली का यह जश्न वाजिब भी था क्योकि उन्होंने इस मैच का एकमात्र शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैरी नीलसन का विकेट लिया। विकेट लेने के बाद विराट खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने इस विकेट का खूब जश्न मनाया। उमेश यादव ने जैसे ही कैच पकड़ा कोहली मैदान पर बैठ गए, उन्होंने सेलिब्रेशन में अपना चेहरा ढक लिया और अनोखे अंदाज में मुस्कुराने लगे। भारतीय खिलाड़ियों के अलावे आउट होकर लौटने वाले बल्लेबाज ने भी कोहली को विकेट की बधाई दी और कोहली ने भी बल्लेबाज को इस पारी के लिए सराहा। कोहली का सेलिब्रेशन का यह खास अंदाज कुछ ही समय बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बता दें कि विराट कोहली वनडे इंडरनेशनल और टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 4-4 विकेट ले चुके हैं। जबकि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 3 विकेट लिया है। बताते चलें कि इस अभ्यास मैच की गिनती प्रथम श्रेणी क्रिकेट में नहीं होगी।
Check Also
अन्तर विभागीय टी-20 क्रिकेट लीग (IDL) 2026 : जनरल एडमिन ने इलेक्ट्रिकल थंडरबोल्ट्स को 89 रनों से हराया
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल क्रीड़ा संघ द्वारा ऐशबाग रेलवे …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat