
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, अयोध्या : शनिवार 04 अक्टूबर 2025 को उत्तर रेलवे के आयोध्या धाम स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा हेतु द्वितीय तल पर निर्मित वातानुकूलित प्रतीक्षालय का उद्घाटन किया गया। यह नवीन वातानुकूलित प्रतीक्षालय यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्वच्छ एवं आरामदायक वातावरण उपलब्ध कराएगा। प्रतीक्षालय में आरामदायक बैठने की व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छ शौचालय तथा अन्य यात्री सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं।

उत्तर रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु सतत प्रयासरत है और इसी क्रम में आयोध्या धाम स्टेशन पर यह नई सुविधा जोड़ी गई है। इससे विशेष रूप से दूर-दराज़ से आने वाले यात्रियों को यात्रा के पूर्व और पश्चात आराम करने की सुविधा प्राप्त होगी।