ब्रेकिंग:

चित्रकूट चैलेंज कप के फाइनल मैच में ललितपुर ने मैहर को 40 रन से हराकर ट्राफी पर जमाया कब्जा

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, चित्रकूट : राष्ट्र ऋषि भारत रत्न नानाजी देशमुख जी की स्मृति में दीनदयाल शोध संस्थान चित्रकूट एवं चित्रकूट स्पोर्ट्स क्लब कर्वी द्वारा संयुक्त रूप से जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम कर्वी में आयोजित किए जा रहे नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट चित्रकूट चैलेंज कप 2025 के अंतिम दिन पुरुष वर्ग के फाइनल मैच में ललितपुर ने मैहर को 40 रन से हराकर चित्रकूट चैलेंज कप – 2025 पर कब्जा जमाया।

टॉस जीत कर ललितपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 172 रन बनाए। ललितपुर की ओर से संकेत ने शानदार 48, मंजुल ने 36 , रमन ने 28 रन बनाए । मैहर की ओर अमित को 4 और गणेश , आकर्ष , दानिश ने 1- 1 खिलाड़ी को आउट किया । जवाब में मैहर की टीम 19.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 132 रन ही बना सकी । मैहर के ऋषभ ने 32 रन एवं रजनीश ने 23, सिद्धांत भदौरिया ने 20 रन बनाए जबकि ललितपुर की ओर से कुनाल को 3,गौरव एवं श्रेयश को 2- 2 तथा इंद्रेश अनुभव एवं मंजुल को 1-1 सफलता प्राप्त हुई । ललितपुर के मंजुल को उनके शानदार खेल के लिए आज का मैन ऑफ द मैच चुना गया।

समापन सत्र के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह, संगठन सचिव दीन दयाल शोध संस्थान अभय महाजन, विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद बांदा – चित्रकूट भैरों प्रसाद मिश्रा, अध्यक्ष बांदा डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक पंकज अग्रवाल, अध्यक्ष बार काउंसिल चित्रकूट अशोक गुप्त, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा चंद्रप्रकाश खरे, श्रीजी ग्रुप के चेयरमैन अजय अग्रवाल , वरिष्ठ भाजपा नेता राव प्रबल प्रताप, राजेश सोनी, अफजल अली, अश्वनी अवस्थी, विनोद केसरवानी, राष्ट्रीय प्रभारी ज्वेलर्स एसोसिएशन रोहिल गुप्ता और समाजसेवी राम बाबू गुप्ता, हरि ओम करवरिया, पूर्व राष्ट्रीय हॉकी कोच प्रेम शंकर शुक्ला, नेशनल रेफरी तुषार कांत शास्त्री, इंजी. गुरु प्रसाद आदि ने विजेता खिलाड़ियों को विजेता कप, पदक एवं नगद धनराशि देकर सम्मानित किया।

चित्रकूट चैलेंज कप 2025 कप के बेस्ट बैटर मैहर के आकर्ष (171 रन ), बेस्ट बॉलर ललितपुर के अनुभव (7 विकेट), बेस्ट फील्डर मैहर के विकेट कीपर ऋषभ और मैन ऑफ द सीरीज मैहर के आकर्ष (171 रन और 5 विकेट ) को चुना गया ।

मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने प्रतिभागी खिलाड़ियों, उपविजेता एवं विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रदान की !

टूर्नामेंट के बेस्ट अंपायर शिवाकांत त्रिवेदी,सागर त्रिपाठी , प्रवीण तिवारी, राधेश्याम वागमारे, बेस्ट कमेंटेटर सर्वेश निगम, राम बाबू पाल, बेस्ट स्कोरर शशि भूषण सिंह रहे। टूर्नामेंट को सफल बनाने में दीन दयाल शोध संस्थान के महाप्रबंधक डॉ अनिल जायसवाल, जन शिक्षण संस्थान के निदेशक अनिल कुमार सिंह, उद्यमिता विद्यापीठ प्रभारी मनोज सैनी, राजकुमार निषाद, महेश प्रजापति, रमाकांत कुशवाहा, राजकुमार प्रजापति, कमरुल इस्लाम, अशोक सेन आदि का योगदान सराहनीय रहा। अतिथियों का आभार प्रदर्शन टूर्नामेंट आयोजन समिति के संरक्षक एवं नेशनल रेफरी तुषार कांत शास्त्री ने किया ।

Check Also

मौनी अमावस्या पर मंडल रेल प्रबंधक, अधिकारियों के साथ स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं की निगरानी कर रहे हैं

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, वाराणसी : माघ मेला-2026 मौनी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com