ब्रेकिंग:

सहारनपुर में नागरिक सुरक्षा विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक एवं विभाग की मजबूती पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, सहारनपुर : उत्तर प्रदेश शासन के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग धर्मवीर प्रजापति की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में नागरिक सुरक्षा विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में विभाग के पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों ने भाग लिया तथा विभाग की गतिविधियों, चुनौतियों एवं भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक की शुरुआत में उप नियंत्रक कश्मीर सिंह, चीफ वार्डन राजेश कुमार जैन, डिप्टी चीफ वार्डन हंसराज सैनी तथा सहायक उप नियंत्रक दिनेश कुमार द्वारा मंत्री का बुके एवं शॉल भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। उन्होंने निर्देश दिए कि वार्डनों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में आपदा बचाव प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड एवं प्रमुख चौराहों पर विभाग के कार्यों की जानकारी वाले बैनर लगाए जाएं तथा धार्मिक पर्वों पर स्वच्छता अभियान चलाए जाएं। इससे विभाग का प्रचार-प्रसार होगा तथा समाज में स्वयंसेवकों की नई पहचान बनेगी।

चीफ वार्डन राजेश कुमार जैन ने कहा कि नागरिक सुरक्षा के वार्डन बिना वर्दी के सिपाही हैं, जो बिना किसी वेतन या मानदेय के प्रतिकूल परिस्थितियों में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करते हैं।

बैठक का संचालन सहायक उप नियंत्रक दिनेश कुमार द्वारा किया गया। डिप्टी चीफ वार्डन हंसराज सैनी, प्रभागीय वार्डन देवेंद्र बंसल, ऋषभ अग्रवाल, देशबंधु शर्मा, वसीम अख्तर आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

सहायक उपनियंत्रक भूपेंद्र कुमार, राकेश जैन, डॉ. एम.पी. चावला, अशोक सैनी, दीपक गुप्ता, धीरज जैन, विनय जैन, नीना जैन, सरफराज खान, मेहबान अंसारी, खालिद सिद्दीकी, वीरसैन जैन, अर्चना रानी, राजवीर वर्मा, अविनाश जैन, भूपेंद्र कुमार, पवन सिंगल, नरेश सैनी सहित सैकड़ों की संख्या में नागरिक सुरक्षा के पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Check Also

ग्रामोदय विश्वविद्यालय का स्थापना स्मृति दिवस संपन्न, कुलगुरु प्रो चौबे ने किया रुद्राभिषेक और बांटे पुरस्कार

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, चित्रकूट : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com