ब्रेकिंग:

“स्वास्थ्य नारी, सशक्त परिवार अभियान” हेतु मंडल चिकित्सालय पर स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, वाराणसी : वाराणसी मंडल पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलाये जा रहे “स्वास्थ्य नारी, सशक्त परिवार अभियान” के अंतर्गत मंडल चिकित्सालय, लहरतारा में महिलाओं एवं किशोरियों हेतु उच्चरक्तचाप एवं मधुमेह जागरूकता शिविर का आयोजन कर 98 महिलाओं एवं किशोरियों के स्वस्थ्य की जाँच की गई।

इस स्वस्थ्य जाँच शिविर में मंडल चिकित्साधिकारी डा ममता सिंह के नेतृत्व में सहायक मंडल चिकित्साधिकारी डा. अमरनाथ एवं वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी डा. मोनिका शुक्ला द्वारा उक्त महिलाओं की लिपिड प्रोफाइल, ब्लड शुगर, ईसीजी एवं ब्लडप्रेशर की जाँच की गई साथ ही अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के लिए सैम्पल कलेक्ट किये गये और जाँच के लिए भेजे गये हैं ।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. आर.जे.चौधुरी के अनुसार “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान का उद्देश्य सामुदायिक स्तर पर व्यापक स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना है। यह कार्यक्रम एनीमिया, उच्च रक्तचाप और मधुमेह सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जाँच के लिए डिजाइन किया गया है ताकि शीघ्र पहचान और उपचार सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा महिलाओं का स्वास्थ्य एक मजबूत परिवार और एक मजबूत राष्ट्र की नींव है। “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” पूरे भारत में महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवा और पोषण सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। रेल मंत्रालय, एक सहयोगी मंत्रालय के रूप में, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के संयुक्त नेतृत्व में इस पहल में योगदान दे रहा है।

इस पहल के तहत, पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल चिकित्सालय द्वारा “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान में अपनी भागीदारी दर्ज करते हुए महिलाओं के उच्चरक्तचाप एवं मधुमेह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । इस महत्वपूर्ण अभियान में भाग लेकर, हम रेलवे कर्मचारियों, उनके परिवारों और व्यापक समुदाय को सुलभ और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Loading...

Check Also

आंवला नगर पालिका परिषद् की गौशाला में गोवर्धन पूजा का पर्व उत्साह और भक्ति के साथ मनाया गया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, आंवला : बुधबार आंवला विधानसभा के अंतर्गत नगर पालिका परिषद की …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com