ब्रेकिंग:

ग्रामोदय विश्वविद्यालय का स्थापना स्मृति दिवस संपन्न, कुलगुरु प्रो चौबे ने किया रुद्राभिषेक और बांटे पुरस्कार

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, चित्रकूट : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय का स्थापना स्मृति दिवस अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। विश्वविद्यालय परिसर स्थित आनंदेश्वर मंदिर में रुद्राभिषेक, हवन, आरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. आलोक चौबे ने यजमान के रूप में विधिवत रुद्राभिषेक किया। वैदिक मंत्रोच्चार एवं भक्तिमय वातावरण के बीच संपन्न हुए इस अनुष्ठान में विश्वविद्यालय परिवार के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने श्रद्धाभाव से भाग लिया।

स्थापना स्मृति दिवस के अवसर पर 8 से 12 फरवरी 2026 तक आयोजित ग्रामोदय महोत्सव के अंतर्गत संपन्न विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार वितरण समारोह विश्वविद्यालय के वाल्मीकि सभागार में आयोजित हुआ।

ग्रामोदय महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक, ललित कला, बौद्धिक एवं खेलकूद की विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। पुरस्कार वितरण समारोह में कुलगुरु प्रो आलोक चौबे ने सील्ड, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान किया। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के 88, ललित कला में 09, बौद्धिक प्रतियोगिताओ के 12 तथा खेलकूद प्रतियोगिताओं में 125 विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में कुलसचिव प्रो. रमेश चंद्र त्रिपाठी, ग्रामोदय महोत्सव के मुख्य संयोजक और कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो नन्द लाल मिश्रा, कृषि संकाय के अधिष्ठाता प्रो डी पी राय, अभियांत्रिकी संकाय के अधिष्ठाता प्रो आञ्जनेय पांडेय, उपकुलसचिव अकादमी प्रो साधना चौरसिया सहित शिक्षक,अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओ के संयोजक डॉ. विवेक फड़नीस, बौद्धिक प्रतियोगितायओ के संयोजक डॉ. ललित कुमार सिंह तथा खेलकूद प्रतियोगिताओं के संयोजक और वरिष्ठ खेल अधिकारी डॉ. विनोद सिंह, धनंजय सिंह एवं विजय सिंह द्वारा विजेता छात्रों की सूची प्रस्तुत की गई, जिन्हें सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय स्थापना स्मृति दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह का सफल संयोजन प्रो. नंदलाल मिश्र एवं प्रो. घनश्याम गुप्ता द्वारा किया गया। संचालन प्रो ललित कुमार सिंह ने किया।

Check Also

ग्लोबल बिजनेस समिट 2026 : ​16% की विकास दर के साथ राष्ट्रीय औसत को पीछे छोड़ रहा उप्र : दीपक कुमार

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / नई दिल्ली : नई दिल्ली में आयोजित ‘ग्लोबल बिजनेस …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com