ब्रेकिंग:

भ्रष्टाचार में लिप्त ग्राम विकास अधिकारी निलंबित एवं ग्राम पंचायत अधिकारी पर जल्द होगी कार्यवाही

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, सौरिख, कन्नौज : विकास खण्ड सौरिख की ग्राम पंचायत जाफराबाद में तैनात रहे तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी सूरज पटेल ( वर्तमान में विकास खण्ड हसेरन में तैनात ) एवं वर्तमान ग्राम पंचायत अधिकारी अनुज मिश्रा ने ग्राम में विकास के नाम पर एवं हैंड पम्प रिबोर के नाम पर सरकारी धन का बंदरबांट किया ! ग्राम पंचायत में बगैर कार्य कराए दोनों सचिवों द्वारा सरकारी धन निकाला गया !

उपरोक्त भ्रष्टाचार की शिकायत ग्राम तुलसीपुर के जागरूक युवा आलोक यादव ने लोकायुक्त, लखनऊ के यहां दर्ज कराई, उन्होंने शिकायती पत्र में हैंड पम्प रिबोर के नाम पर सरकारी धन के लूट की बात कही !

लोकायुक्त द्वारा जिलाधिकारी, कन्नौज को लिखे गए पत्र पर जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा सम्बंधित सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी कर हैंडपंप रिबोर सम्बन्धी समस्त कागज़ात / बिल बाउचर / ग्रामसभा बैठक में रिबोर सम्बन्धी प्रस्ताव आदि तत्काल प्रस्तुत करने के आदेश दिए एवं जिला कृषि अधिकारी व सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से उपरोक्त दोनों सचिवों के कार्यों की स्थलीय जांच कराई गयी, जांच में आलोक यादव द्वारा की गई शिकायत सही पाई गई ! शिकायत सही पाए जाने के बाद, जाँच अधिकारियों की आख्या पर जिला विकास अधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारी सूरज पटेल को निलंबित कर दिया ! निलंबन अवधि में ग्राम विकास अधिकारी सूरज पटेल विकास खण्ड उमर्दा में सम्बद्व रहेंगे ! प्रकरण की विभागीय जांच खंड विकास अधिकारी, छिबरामऊ को सौंप दी गयी है !

एवं जाँच अधिकारीयों द्वारा ग्राम पंचायत अधिकारी अनुज मिश्रा की जांच रिपोर्ट उनसे संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही के लिए भेज दी गई है !

इसी के साथ जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम प्रधान जाफ़राबाद से भी रिबोर सम्बन्धी समस्त कागज़ात / बिल बाउचर / ग्रामसभा बैठक में रिबोर सम्बन्धी प्रस्ताव आदि तत्काल प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं !

Check Also

एसोचैम द्वारा आयोजित 5वें ग्रीन एनर्जी एण्ड सस्टेनेबिलिटी कॉन्क्लेव में सम्मिलित हुए मंत्री नन्दी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : शुक्रवार को होटल सेंट्रम, लखनऊ में एसोचैम द्वारा आयोजित …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com