
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री, धर्मपाल सिंह द्वारा 23 फरवरी, सोमवार को गोधन समागम-2026 में वर्ष 2024-25 के 63 गोकुल एवं 49 नन्द बाबा पुरस्कार तथा प्रदेश की 05 उत्कृष्ठ निराश्रित गौआश्रय स्थलों व गौशालाओं को सम्मान पत्र व पुरस्कार वितरण किया जायेगा। कार्यक्रम का आयोजन यहां मार्स सभागार, इन्दिरा गाँधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ में पूर्वाह्न 10:30 बजे से किया जाएगा।
दुग्ध विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंत्री की उपस्थिति में गोधन समागम-2026 का आयोजन किया जाएगा जिसमें गोकुल एवं नन्द बाबा पुरस्कार के चयनित लाभार्थी तथा प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी को गौपालन से सम्बन्धित विषय विशेषज्ञों द्वारा स्वदेशी नस्ल के गौपालन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था में गौपालन से सम्बन्धित विषयों पर विचार-विमर्श एवं जानकारी दी जायेगी। एक दिवसीय कार्यक्रम में प्रथम सत्र में गोधन प्रदर्शनी,नन्द बाबा व गोकुल पुरस्कार वितरण,दुग्ध उत्पादन की तकनीकों पर प्रस्तुतिकरण,उत्कृष्ठ निराश्रित गौ-आश्रय स्थलों व गौशालाओं को सम्मान पत्र तथा डी०बी०टी० द्वारा पुरस्कार धनराशि का वितरण किया जाएगा।
द्वितीय सत्र में गौ-आधारित अर्थव्यवस्था पर गौपालकों की संगोष्ठी,पशु आहार, हरे चारे व पशु पोषण पर चर्चा,गौवंश आश्रय स्थलों को उत्पादक व स्वावलंबी बनाने हेतु प्रस्तुतिकरण,स्वदेशी गौपालन पर चर्चा,गौपालन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था से सुदृढ़ीकरण पर प्रस्तुतिकरण,नस्ल सुधार, पशु पोषण तथा पशु स्वास्थ्य व उचित देखभाल पर प्रस्तुतिकरण किया जाएगा।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat