ब्रेकिंग:

महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडे ने शनिवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडे ने त्यौहार के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए किए गए इंतज़ामों का जायजा लेने के लिए शनिवार नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।

उन्होंने अजमेरी गेट की तरफ वाले प्रवेश द्वार, एस्केलेटर, फुट ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने भीड़-भाड़ प्रबंधन का भी मूल्यांकन किया तथा स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं पर यात्रियों की प्रतिक्रिया लेते हुए उनके साथ बातचीत की। उन्होंने प्लेटफार्म नं. 16 पर मिनी कंट्रोल रूम का दौरा किया तथा आगामी होली त्यौहार के दौरान यात्रियों की आवाजाही के बारे में जानकारी ली।

इस दौरान उनके साथ पुष्पेशरमन त्रिपाठी, मडल रेल प्रबंधक, दिल्ली, प्रवीण पांडे, पीसीसीएम, उत्तर रेलवे, पंकज गंगवार, पीसीएससी / आरपीएफ, प्रेमशंकरगुप्ता, पीसीई और दिल्ली मंडल के अधिकारी भी उपस्थित थे।

उन्होंने कहा कि रेलवे ने त्यौहार के दौरान भारी भीड़भाड़ होने के बावजूद यात्रियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए व्यापक इंतज़ाम किए है। पांडे ने आगे अवगत कराते हुए कहा कि ’’यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

होली के त्यौहार के दौरान यात्रियों की संख्या में होने वाली बढ़ोतरी को देखते हुए उत्तर रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए रोज़ चलने वाली ट्रेनों के अलावा त्यौहार विशेष ट्रेनें भी चला रहा है।‘’

उन्होंने भरोसा जताया कि रेलवे द्वारा की गई इन व्यापक व्यवस्थाओं से होली के त्यौहार के दौरान लाखों यात्रियों के लिए सुगम और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित होगी। महाप्रबंधक ने अधिकारियों को यात्रियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सेवाओं की निरंतर निगरानी तथा सुधार करने के निर्देश दिए।

Check Also

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल पर “नवजात शिशु देखभाल सप्ताह” का आयोजन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में चल रहे ‘नवजात शिशु …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com