ब्रेकिंग:

पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय ने रेलवे के एरिया ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण किया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जबलपुर / भोपाल : रेलवे में चलाए जा रहे संरक्षा अभियानों से रेल संरक्षा को मजबूती मिल रही है। पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय ने शनिवार भोपाल मंडल स्थित रेलवे के एरिया ट्रेनिंग सेंटर (एटीसी) का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने इंजीनियरिंग एवं परिचालन विभाग के संरक्षा से जुड़े ट्रैकमैन, गैंगमैन, प्वाइंट्समैन, स्टेशन मास्टर एवं गार्ड जैसे प्रशिक्षुओं से सीधा संवाद किया । महाप्रबंधक ने कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और ड्यूटी के दौरान संरक्षा पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।

महाप्रबंधक ने निर्माणाधीन कंप्यूटर आधारित परीक्षा हॉल तथा नियंत्रण कक्षों का भी सघन निरीक्षण किया। प्रशिक्षण केंद्र की विभिन्न कक्षाओं में जाकर चल रही गतिविधियों का भी जायजा लिया और भविष्य की योजनाओं की समीक्षा की।

श्रीमती बंदोपाध्याय ने अधिकारियों को प्रशिक्षण की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए और कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों को इस प्रकार डिजाइन किया जाए कि यह कर्मचारियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाए ।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रश्मि दिवाकर, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय), वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, मंडल अभियंता मुख्यालय सहित अन्य अधिकारीगण एवं पर्यवेक्षकगण उपस्थित रहे।

Check Also

सहकारिता राज्यमंत्री राठौर की अध्यक्षता में राज्य भण्डारण निगम के संचालक मण्डल की बैठक सम्पन्न

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जे0पी0एस0 राठौर की अध्यक्षता में …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com