ब्रेकिंग:

प्रस्तावित एक्सप्रेसवे एवं लिंक एक्सप्रेसवे का अक्टूबर 2026 तक कराया जाए शिलान्यास : नन्दी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने शनिवार को पिकप भवन में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के विकास कार्यों, संचालित, निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित एक्सप्रेसवे के साथ ही अन्य कार्यों की समीक्षा की। जिसमें मंत्री नन्दी ने निर्माणाधीन मेरठ से प्रयागराज तक उत्तर प्रदेश के सबसे लम्बे गंगा एक्सप्रेसवे के बचे हुए कार्य को शीघ्र पूरा कराने एवं प्रस्तावित सभी नवीन एक्सप्रेसवे का हर हाल में अक्टूबर 2026 तक शिलान्यास कराने के निर्देश दिए।

मंत्री नन्दी ने समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों से गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण की प्रगति एवं कार्य पूर्ण होने के साथ ही लोकार्पण की स्थिति की जानकारी ली। जिस पर अधिकारियों द्वारा बताया गया कि 594 किलोमीटर लम्बे प्रदेश के सबसे बड़े एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेसवे के मेन कैरिजवे का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अधिकारियों ने बताया कि 295 किलोमीटर मार्ग पर बाउण्ड्रीवाल और मेटल बीम क्रैश बैरियर का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है।

नन्दी ने नवीन प्रस्तावित एक्सप्रेसवे- विंध्य एक्सप्रेसवे, विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे, मेरठ-हरिद्वार लिंक एक्सप्रेसवे, चित्रकूट-रीवा लिंक एक्सप्रेसवे के साथ ही प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेसवे चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे, लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे (आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे), फर्रूखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे (गंगा एक्सप्रेसवे से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे), जेवर लिंक एक्सप्रेसवे (यमुना एक्सप्रेसवे, जेवर एयरपोर्ट से गंगा एक्सप्रेस वाया बुलन्दशहर, झांसी लिंक एक्सप्रेसवे का अक्टूबर 2026 तक शिलान्यास कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

मंत्री नन्दी ने यूपीडा में लम्बे समय से प्रतिनियुक्ति पर तैनात अधिकारियों को उनके मूल विभागों में भेजे जाने एवं अन्य विभागों से अधिकारियों की यूपीडा में तैनाती की व्यवस्था सुनिश्चित कराने एवं अखबारों में विज्ञापन प्रकाशित कराने के निर्देश दिए।बैठक में प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास आलोक कुमार, एसीईओ यूपीडा हरि प्रताप शाही, एसीईओ यूपीडा शशांक चौधरी एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Check Also

अन्तर विभागीय टी – 20 क्रिकेट लीग 2026 : सिक्योरिटी हंटर्स एवं इंजीनियरिंग डेयर डेविल्स के मध्य फाइनल

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल क्रीड़ा संघ द्वारा ऐशबाग रेलवे …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com