भारत में त्यौहार का सीजन शुरू हो गया है। इसको ध्यान में रखकर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल (Big Diwali Sale 2019) शुरू करने वाली है। इससे पहले शॉपिंग साइट ने बिग बिलियन डे सेल आयोजित की थी। फ्लिपकार्ट की दिवाली सेल 12 से लेकर 16 अक्टूबर तक चलेगी। वहीं, लोगों को इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक से लेकर होम एंड किचन प्रोडक्ट्स पर बड़ी छूट और आकर्षक डील्स मिलेंगी। इतना ही नहीं एसबीआई भी अपने ग्राहकों को डेबिट या क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर कैशबैक देगा। इसके अलावा फ्लिपकार्ट के प्रीमियम ग्राहक 11 अक्टूबर रात 8 बजे से सेल का लाभ उठा सकेंगे।
Flipkart Big Diwali Sale से होने वाला फायदा
सूत्रों की मानें तो लोगों को इस सेल में टीवी और इलेक्ट्रॉनिक के 50,000 से ज्यादा प्रोडक्ट्स पर 75 फीसदी और होम अप्लायंसेस पर 70 फीसदी छूट मिलेगी। इसके साथ ही ग्राहक रेफ्रीजरेटर्स को 6,490 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ खरीद सकेंगे। इसके अलावा वॉटर प्यूरिफायर्स पर भी डिस्काउंट दिया जा सकता है।
Flipkart Big Diwali Sale स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
वहीं, इस सेल में स्मार्टफोन पर 90 फीसद तक का डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही ग्राहकों के लिए नो कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर्स भी उपलब्ध होंगे। इसके अलावा ग्राहक स्पीकर्स और ईयरफोन्स को किफायती कीमत में खरीद सकेंगे। दूसरी तरफ जिन लोगों को फोटोग्राफी का शौक है, वह इस सेल में मात्र 17,999 रुपये की कीमत में DSLR कैमरा खरीद सकते हैं।
Flipkart Big Diwali Sale में फैशन प्रोडक्ट पर मिलने वाले ऑफर्स
ग्राहकों को इस सेल में फैशन के प्रोडक्ट्स पर 60 से लेकर 80 फीसद तक का डिस्काउंट मिल सकता है। वही दूसरी तरफ दिवाली सेल में बच्चों के खिलौने 99 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध होंगे।
Check Also
लखनऊ में देश का पहला ‘राष्ट्रीय औद्योगिक बॉयलर हरितीकरण सम्मेलन’ हुआ आयोजित
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पर्यावरण थिंक टैंक iFOREST ने भारत सरकार के वाणिज्य …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat