ब्रेकिंग:

ग्रामोदय विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में की सहभागिता

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, चित्रकूट / शिमला : महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट के छात्र-छात्राओं ने हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आयोजित राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में सहभागिता की। चार दिवसीय यह प्रदर्शनी अंजली संस्था द्वारा लगाई गई थी। प्रदर्शनी के दौरान ग्रामोदय विश्वविद्यालय के स्टॉल में प्रदर्शित कला कृतियों की दर्शकों ने सराहना की और इन्हें खरीद कर ग्रामोदय के विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। ललित कला शिक्षक डॉ राकेश कुमार ने बताया कि इस राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट विभाग से स्वाति झा, दीपेंद्र मंडल, ऋचा प्रजापति, प्रिया विश्वकर्मा, शिवानी देवी, रोशनी सिंह एवं राखी सोनी ने अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन किया।

विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रचनाओं में पारंपरिक एवं समकालीन कला का सुंदर समन्वय देखने को मिला, जिसे दर्शकों और कला प्रेमियों ने सराहा। स्वाती झा छात्रा एमएफए टीम लीडर थी। छात्रों के इस समूह के वापस लौटने पर कुलगुरु प्रो आलोक चौबे सहित ग्रामोदय परिवार के लोगों ने बधाई दी है।

Check Also

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ : आईसीआईसीआई प्रू वेल्थ फॉरएवर-विरासती योजना के लिए आसान उत्पाद

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने एक आसान और …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com