14 फरवरी (14 February) को हर साल की तरह इस साल भी वेैलेंटाइन डे मनाया जाएगा। आपके पार्टनर पर प्यार का रंग चढ़े तो हम आपके लिए लाये हैं लिक्विड लिपस्टिक लगाने के तरीके, होंठों पर मैट लिपस्टिक अप्लाई करना ईजी होता है लेकिन लिक्विड लिपस्टिक लगाते समय अलर्ट रहना चाहिए। सही टेक्नीक यूज न करने से लिप्स अपीलिंग नहीं लगते हैं। लिपस्टिक लगाने से होंठों की शेप और भी अच्छी नजर आती है, साथ ही इससे चेहरा भी खूबसूरत नजर आता है। लेकिन ऐसा तभी मुमकिन होता है, जब लिपस्टिक को सही तरीके से लगाया जाए। लिक्विड लिपस्टिक अप्लाई करते वक्त ज्यादा कॉन्शस रहना चाहिए। जानिए, लिक्विड लिपस्टिक लगाने का सही तरीका
ऐसे करें शुरुआत
जब भी लिक्विड लिपस्टिक को होंठों पर लगाएं, उससे पहले होंठों को उसके लिए तैयार करना जरूरी है। जैसे आपके होंठ बहुत ज्यादा फटते हैं तो लिपस्टिक लगाने के बाद भी होंठ बेजान और फटे-फटे नजर आएंगे। ऐसे में लिपस्टिक अप्लाई करने से पहले होंठों को एक्सफोलिएट करें। इसके लिए आप शहद और चीनी को बराबर मात्रा में लेकर टूथब्रश की मदद से होंठों पर सर्कुलर मोशन में स्क्रब करें। करीबन 30 सेकेंड में ही होंठ पहले से अच्छे नजर आएंगे। इसके बाद होंठों को हाइड्रेट करने और स्मूद लुक देने के लिए उस पर लिप बाम लगाएं। अब टिश्यू पेपर को होंठों पर रखकर डैब (थपथपाएं) करें, जिससे लिप बाम आसानी से हट जाए। इसके बाद लिक्विड लिपस्टिक लगाएं।
लिप लाइनर
कभी भी लिक्विड लिपस्टिक को सीधे ही होंठों पर अप्लाई नहीं किया जाता। ऐसा करने से होंठों की सही शेप, लुक सामने नहीं आता। आप अगर लिक्विड लिपस्टिक अप्लाई कर रही हैं तो पहले लिप लाइनर की मदद से अपने होंठों को एक शेप दें। उसके बाद लिक्विड लिपस्टिक को आउट लाइन के अंदर अच्छी तरह फिल करें।
रखें ध्यान
जब आप लिक्विड लिपस्टिक को होंठों पर अप्लाई करें तो उसे सावधानी और सही तरीके से लगाना जरूरी है। सबसे पहले तो लिक्विड लिपस्टिक लगाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ब्रश पर थोड़ा सा ही लिपस्टिक लगाएं और फिर उसे अपने होंठों पर अप्लाई करें। कभी भी ब्रश पर एकदम से बहुत ज्यादा प्रोडक्ट न लें, इससे लिपस्टिक सही ढंग से होंठों पर नहीं लग पाती और कभी-कभी तो फैल भी जाती है।
– अकसर महिलाएं लिपस्टिक लगाने के बाद दोनों होंठों को आपस में जोड़कर उसे बराबर करने की कोशिश करती हैं लेकिन लिक्विड लिपस्टिक के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए। लिक्विड लिपस्टिक को सूखने में थोड़ा सा समय लगता है और अगर लिपस्टिक के सूखने से पहले ही दोनों होंठों को आपस में मिला लिया जाए तो इससे लिपस्टिक फैलने का डर रहता है।
– लिक्विड लिपस्टिक को अप्लाई करना इतना भी आसान नहीं होता। अगर लिक्विड लिपस्टिक से वह लुक नहीं आया है, जो आपको चाहिए तो कंसीलर का इस्तेमाल करें। इससे फैली हुई लिपस्टिक को आसानी से ठीक किया जा सकता है। बस कंसीलर और फ्लैट एंगल्ड ब्रश की मदद से होंठों के किनारों को अच्छी तरह क्लीन करें। इससे एक परफेक्ट, क्लीन लुक मिलता है।
Check Also
सोशल मीडिया और रिश्ते………..
सूर्योदय परिवार विशेष : कल्पना करें कि आप किसी के साथ शारीरिक रूप से हैं, …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat