ब्रेकिंग:

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का “कर्मचारी परिवाद दिवस ” लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर आयोजित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राहुल यादव के निर्देशन में रेल कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण करने के उद्देश्य से लखनऊ जंक्शन स्थित कैरेज डिपो, सीडीओ कार्यालय सभागार में ‘कर्मचारी परिवाद शिविर’ का आयोजन किया गया।
कैंप में कुल 15 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें से 06 का ऑन स्पॉट निस्तारण किया गया।शेष 09 परिवादों के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्यवाही प्रगति पर है। इस अवसर पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा द्वारा 02 रेल कर्मचारियों के ‘रेलवे सैलरी पैकेज’ खाते खोले गए, जिससे कर्मचारियों को वित्तीय सुविधाएं प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक राजकुमार, संतोष गुप्ता तथा कर्मचारी कल्याण निरीक्षक भानु प्रताप सिंह तथा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Loading...

Check Also

मकर संक्रांति पर सामाजिक दायित्व की मिसाल : बृज की रसोई ने जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : प्रेरणास्रोत बाबा नीम करौली जी असीम कृपा से इण्डियन …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com